फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Principal rucuritment

प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्तूबर को

Wed, 08 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
UPHESC Principal rucuritment
UPHESC Principal rucuritment
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-49 के तहत प्राचार्य के पदों पर भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली खबर है। प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्राचार्य के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित परीक्षा तीन बार स्थगित की जा चुकी है। सबसे पहले एक मार्च को इस परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया था। लेकिन, परीक्षा एजेंसी बदले जाने के कारण एक मार्च को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 29 मार्च को लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई और परीक्षा की अगली तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई। लॉक डाउन जारी रहने के कारण 19 अप्रैल को भी परीक्षा नहीं कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

आयोग ने अब 11अक्तूबर को परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया है। सचिव वंदना त्रिपाठी ने आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय से संबंधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरुष के 134 एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय महिला के 30 पद और स्नातक महाविद्यालय पुरुष के 105 एवं स्नातक महाविद्यालय महिला के 21 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed