{"_id":"6344244b3e6dde3cc20db1ac","slug":"uphesc-exam-date-will-be-announced-after-the-preparation-of-question-paper-process-for-981-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPHESC : प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद घोषित होगी परीक्षा तिथि, 981 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPHESC : प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद घोषित होगी परीक्षा तिथि, 981 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी
Mon, 10 Oct 2022 07:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:25 PM IST
सार
विज्ञापन संख्या-51 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर भर्ती होनी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी हो चुकी है। डेढ़ माह पूरे होने वाले हैं और आयोग ने अभी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया तो पूरी हो चुकी है, लेकिन परीक्षा तिथि के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। सभी 34 विषयों के प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद ही उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) परीक्षा तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन संख्या-51 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर भर्ती होनी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी हो चुकी है। डेढ़ माह पूरे होने वाले हैं और आयोग ने अभी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है। विज्ञापन संख्या-50 के तहत हुई पिछली भर्ती में प्रश्नपत्रों को लेकर काफी विवाद रहा, सो इस बार आयोग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों को सभी 34 विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पेपर तैयार होने में कम से कम एक माह का समय और लगेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। ऐसे में दिसंबर से पहले परीक्षा होने के कोई आसार नहीं है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू होगा और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अगले साल ही पूरी हो सकेगी। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि सभी 34 विषयों के प्रश्नपत्र तैयार कराए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। प्रश्नपत्र तैयार होते ही लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।