फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC assistat professor interview

विवाद के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर का इंटरव्यू आज से

Tue, 17 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
UPHESC assistat professor interview
UPHESC assistat professor interview
पिछ़ड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर स्थगित किया गया था दो दिन का साक्षात्कार
विज्ञापन

अब दो सप्ताह विलंब से जारी किया जा सकेगा तीन विषयों का अंतिम रिजल्ट
प्रयागराज। विवाद के बाद विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का इंटरव्यू 17 सितंबर से फिर शुरू होने जा रहा था। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर दो दिनों को इंटरव्यू स्थगित कर दिया था। हालांकि विधिक सलाह लेने के बाद आयोग ने स्थगित किए गए दो दिन के इंटरव्यू की नई तिथि घोषित कर दी है। इसकी वजह से तीन विषयों का अंतिम चयन परिणाम अब दो सप्ताह विलंब से जारी किया जा सकेगा।
आरक्षण के विवाद के कारण राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने इंटरव्यू पर रोक लगा दी थी। इस पर आयोग ने 12 एवं 13 सितंबर को प्रस्तावित अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं कीट विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू स्थगित कर दिया था लेकिन बाद में विधिक सलाह लेकर आयोग ने इंटरव्यू जारी रखने का निर्णय लिया और 12 एवं 13 सितंबर को स्थगित किया इंटरव्यू क्रमश: 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को कराने का निर्णय लिया। ऐसे में इन तीनों विषयों का अंतिम चयन परिणाम अब एक अक्तूबर या उसके बाद ही जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अगर इंटरव्यू स्थगित हुआ होता तो तीनों विषयों के अंतिम रिजल्ट 20 सितंबर से पहले जारी हो जाने की उम्मीद थी। फिलहाल विधिक सलाह के आधार पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग दूसरे चरण के तहत अब बाकी का इंटरव्यू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर से शुरू कराने जा रहा है। सोमवार को अर्थशास्त्र एवं शारीरिक शिक्षा का साक्षात्कार होगा। इन विषयों के 42-42 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। दूसरे चरण का इंटरव्यू पहले 20 सितंबर को समाप्त होना था लेकिन दो दिन का इंटरव्यू स्थगित होने के कारण इस चरण का इंटरव्यू एक अक्तूबर को पूरा होगा जबकि 23 सितंबर से तीसरे चरण का इंटरव्यू शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन-37 के अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या-37 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की मुख्य सूची एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल ओबीसी एवं एससी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा के अनुसार अभ्यर्थियों को 19 सितंबर तक वेबसाइट पर प्रदर्शित अपने विषय से संबंधित महाविद्यालयों के विकल्प अनिवार्य रूप से भरने हैं। अगर कोई अभ्यर्थी सही विकल्प नहीं भरता है तो भविष्य में उसका अभ्यर्थन मान्य नहीं होगा। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए विज्ञापन 2003 में जारी किया गया था। कुछ भर्तियां भी हुईं लेकिन विवाद के कारण भर्ती बीच में ही रोक दी गई। अब नौ विषयों में बैकलॉग के तकरीबन 28 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed