फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uphesc assistant professor result

निदेशालय को भेजी गई चयनितों की फाइल

Sat, 02 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
uphesc assistant professor result
uphesc assistant professor result - फोटो : uphesc
विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर होनी है भर्ती
विज्ञापन

यूपीएचईएससी ने काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजी सूचना
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने अब तक जितने विषयों के फाइनल रिजल्ट जारी किए हैं, उनमें से ज्यादातर विषयों में चयनितों से संबंधित फाइल काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। चयनितों की नियुक्ति के लिए निदेशालय जल्द ही काउंसलिंग की तिथि जारी कर सकता है।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत कुल 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है। अब तक 31 विषयों की इंटरव्यू तिथि घोषित हो चुकी है। 31 में से केवल तीन विषय हैं, जिनके अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा नहीं हो सका है। बाकी विषयों के इंटरव्यू और रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आयोग ने अब तक जिन विषयों के रिजल्ट घोषित किए गए हैं, उनमें चयनित अभ्यर्थी आयोग से लगातार मांग कर रहे थे कि उनकी फाइल उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजी जाए, क्योंकि चयनितों की काउंसलिंग और नियुक्ति के लिए कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया निदेशालय स्तर से होगी। इस बारे में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही फाइल तैयार की जा रही है। कई विषयों में चयनित अभ्यर्थी की फाइलें निदेशालय को भेजी चुकी हैं। बाकी विषयों की फाइलें भी जल्द ही भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

आठ तक आ जाएंगे तीन विषयों के रिजल्ट
यूपीएचईएससी आठ नंवबर तक विज्ञापन संख्या 47 के तहत तीन विषयों अंग्रेजी, इतिहास एवं कीट विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। दरअसल, पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के मद्देनजर आयोग ने 18 एवं 22 अक्तूबर को प्रस्तावित अंग्रेजी और इतिहास विषय के इंटरव्यू स्थगित कर दिए थे, जो अब छह एवं सात नवंबर को होंगे। वहीं, 12 एवं 13 सितंबर को स्थगित किए गए कीट विज्ञान विषय के इंटरव्यू की नई तिथि आठ नवंबर निर्धारित की गई है। अमूमन इंटरव्यू वाले दिन ही आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी कर देता है। ऐसे में तीनों विषयों के रिजल्ट आठ नवंबर तक घोषित हो जाने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विषयों की इंटरव्यू तिथि घोषित होने का इंतजार
,विज्ञापन संख्या 47 के तहत चार सबसे प्रमुख विषयों समाजशास्त्र, हिंदी शिक्षाशास्त्र और राजनीतिशास्त्र का इंटरव्यू अभी नहीं हुआ है। समाजशास्त्र ओर हिंदी विषय के इंटरव्यू की तिथि घोषित की जा चुकी है जबकि शिक्षाशास्त्र और राजनीतिशास्त्र के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed