{"_id":"626700c75aed4c2f47729a7f","slug":"uphesc-assistant-professor-law-s-interview-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर विधि का साक्षात्कार स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर विधि का साक्षात्कार स्थगित
Tue, 26 Apr 2022 01:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:42 AM IST
सार
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विधि विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर चुका है और इंटरव्यू चार, पांच, छह एवं सात मई को प्रस्तावित था। इंटरव्यू के लिए 142 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने उत्तकुंजी के विवाद के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर विधि के पदों पर भर्ती के लिए चार से सात मई तक प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिया है। इस विषय की संशोधित उत्तरकुंजी को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार साक्षात्कार की नई तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विधि विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर चुका है और इंटरव्यू चार, पांच, छह एवं सात मई को प्रस्तावित था। इंटरव्यू के लिए 142 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से जारी विधि विषय की संशोधित उत्तरकुंजी को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में योजित याचिका सीनू तिवारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं दो अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में साक्षात्कार को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता सीनू तिवारी ने विधि विषय की संशोधित उत्तरकुंजी में ‘डी’ सीरीज के प्रश्न संख्या 31, 50 और 94 के उत्तर को चुनौती दी है। उनका दावा है कि प्रश्न संख्या 31 का सही विकल्प ‘ए’ होना चाहिए, जबकि आयोग के विशेषज्ञों ने विकल्प ‘सी’ को सही माना है। इसी तरह प्रश्न संख्या 50 का सही विकल्प ‘डी’ होना चाहिए, लेकिन यूपीएचईएससी ने ‘सी’ को सही माना है। प्रश्न संख्या 94 का विकल्प ‘ए’ सही है, लेकिन आयोग ने ‘बी’ को सही माना है।