फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC

उच्च शिक्षा की नई निदेशक ने संभाला कार्यभार

Sat, 10 Aug 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
UPHESC
UPHESC - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा की नई निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शासन की नीतियों का त्वरित कार्यान्वयन को भी अपनी प्राथमिकता बताया। कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों एवं अभ्यर्थियों को न्यायालय की शरण में न जाना पड़े। इससे पूर्व राजकीय महिला पीजी कॉलेज रामपुर में प्राचार्य रहीं डॉ. वंदना शर्मा ने निदेशक का पदभार संभालते ही निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण शासनादेश, कार्यालय आदेश, वित्तीय स्वीकृति, पेंशन प्रकरण के निस्तारण आदेश आदि से संबंधित पत्रों को निदेशालय की वेबसाइट पर तत्काल प्रदर्शित किया जाए।
विज्ञापन

अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक रिक्त पदों पर साल भर से फंसी भर्ती के मसले पर उन्होंने कहा कि वह दो-तीन दिनों के भीतर इसकी समीक्षा करेंगे और भर्ती के लिए पदों का अधियाचन जल्द ही उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजेंगी। इससे पूर्व उन्होंने निदेशालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शी कार्य पद्धति एवं त्वरित कार्य निस्तारण का निर्देश दिया। परिसर में सुरक्षा एवं फाइलों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने पर जोर दिया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव पांडेय, वित्त नियंत्रक देवेश सिंह, उपनिदेशक डॉ. जेपी सिंह, सहायक निदेशक संजय कुमार सिंह, डॉ. बीएल शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. पीयूष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed