फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Successful conduct of the first examination for the Education Service Selection Commission has become

UPESSC : शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए पहली परीक्षा का सफल आयोजन बनी चुनौती, किए जा रहे सख्त इंतजाम

Thu, 27 Mar 2025 05:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 05:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन पहली बार यह परीक्षा प्रयागराज के बाहर अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाने से आयोग के लिए चुनौती भी बढ़ी है।

विज्ञापन
UPESSC: Successful conduct of the first examination for the Education Service Selection Commission has become
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन पहली बार यह परीक्षा प्रयागराज के बाहर अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाने से आयोग के लिए चुनौती भी बढ़ी है। खासतौर पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर इस बार अतिरिक्त इंतजाम करने होंगे। शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पास थी। बाद में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का शिक्षा सेवा चयन आयोग में विलय हो गया। शिक्षा सेवा चयन आयोग अपने गठन के बाद पहली परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है।

विज्ञापन

यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को प्रयागराज समेत आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से तकरीबन 82 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन अर्ह पाए गए थे, जो अब इस परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

पहले इस परीक्षा के लिए केवल प्रयागराज में केंद्र बनाए जाते थे लेकिन इस बार दूसरे जिलों में भी केंद्र निर्धारित किए जाने से अभ्यर्थियों को सहूलियत होगी। पश्चिमी यूपी के अभ्यर्थियों को आगरा व मेरठ में केंद्र मिलने से आसानी होगी तो पूर्वांचल के अभ्यर्थियों के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ पहुंचना ज्यादा आसान होगा। हालांकि, दूसरे जिलों में परीक्षा होने से आयोग के लिए चुनौती बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए आयोग को अतिरिक्त इंतजाम करने होंगे। प्रश्नपत्रों को रखवाने के लिए डिजिटल लॉक वाले बक्सों की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए आयोग परिसर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित करना होगा। परीक्षा में कोई फर्जी परीक्षार्थी शामिल न हो, इसके लिए बायोमीट्रिक पहचान के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करनी होगी। सुरक्षा संबंधी ये सभी कार्य किसी एजेंसी के माध्यम से कराए जाएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed