फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Requisition for 2,643 posts of Headmasters and Principals uploaded; issue advertisement soon

UPESSC : प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों के 2643 पदों का अधियाचन अपलोड, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

Thu, 09 Jul 2026 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को एडेड विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों के 2643 रिक्त पदों का अधियाचन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
UPESSC: Requisition for 2,643 posts of Headmasters and Principals uploaded; issue advertisement soon
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को एडेड विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों के 2643 रिक्त पदों का अधियाचन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब शिक्षा सेवा चयन आयोग इन पदों का परीक्षण कर विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, निदेशालय प्रवक्ता के करीब 2700 और सहायक अध्यापक के 16,200 से अधिक पदों का अधियाचन भी जल्द अपलोड करेगा। इसके लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा की संस्तुति मिल चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कुल 25 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। वर्ष 2011 और 2013 की भर्ती के करीब 300 से अधिक पदों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन्हें अपने पोर्टल में फीड नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन आयोग को भेजा था 23,213 पदों का अधियाचन

एडेड स्कूलों के प्रबंधक सीधे प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं चाहते थे। इस कारण वे रिक्त पदों की संख्या को दबाए हुए थे। हालांकि, जिला विद्यालय निरीक्षकों के हस्तक्षेप के बाद सूचनाएं निदेशालय को भेजी गईं। निदेशालय ने चयन आयोग को प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता के 2705 और सहायक अध्यापक के 16114 पदों सहित 23,213 पदों का ऑफलाइन अधियाचन भेजा था।


4512 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23,213 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा गया था। इसमें प्रधानाध्यापक के 1172 और प्रधानाचार्य के 1475 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है। शेष पदों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी अपलोड कर दिया जाएगा। -कामता प्रसाद पाल, अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed