{"_id":"686bca84a1f47397f209affe","slug":"upessc-deleted-the-exam-notice-from-its-official-x-handle-candidates-took-a-dig-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से परीक्षा का नोटिस किया डिलीट, अभ्यर्थियों ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से परीक्षा का नोटिस किया डिलीट, अभ्यर्थियों ने कसा तंज
Mon, 07 Jul 2025 06:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 06:54 PM IST
सार
टी परीक्षा आयोजित कराने की नोटिस एक्स हैंडल से डिलीट कर दिया गया युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आयोग केवल नौजवानों के भविष्य के साथ मजाक कर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा सेवा चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी-पीजीटी परीक्षा आयोजित कराने की नोटिस एक्स हैंडल से डिलीट कर दिया गया युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आयोग केवल नौजवानों के भविष्य के साथ मजाक कर रहा है। प्रदेश के नौजवान यह चाहते थे कि आयोग परीक्षा की तिथियों को स्पष्ट कर यह सुनिश्चित करे कि परीक्षा समय पर होगी, अब तक तीन बार परीक्षा तिथि में बदलाव से छात्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
कहा कि योगी सरकार द्वारा सही अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करने का नतीजा सामने है कि एक्स से पोस्ट की डिलीट करना पड़ रहा है, जो बहुत ही शर्मनाक है। भारी भरकम आयोग का अस्तित्व ख़तरे में है। समय रहते सरकार को गंभीरता से विचार कर आयोगों में ईमानदार,कर्मठ, जुझारू अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन