{"_id":"61813cc28ffbf3328c69f5d2","slug":"up-shine-city-vice-president-jasim-also-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : शाइन सिटी के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान चढ़ा एसटीएफ के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : शाइन सिटी के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान चढ़ा एसटीएफ के हत्थे
Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
सार
निवेशकों के अरबों रुपये के घोटाले के आरोप में शाइन सिटी के एमडी, सीएमडी और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में 300 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइन सिटी का वाइस प्रेसीडेंट मोहम्मद जसीम खान।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
रियल स्टेट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में प्रयागराज एसटीएफ ने शाइन सिटी के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कल ही हिरासत में लिया था। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की गई। कंपनी के एमडी आसिफ नसीम को भी पुलिस ने एक दिन पहले प्रयागराज के करेली से गिरफ्तार किया था। आसिफ के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम है।
बता दें कि शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। अरबों के घोटाले के आरोपी जिस आसिफ नसीम को यूपी पुलिस पूरे देश में खोज रही थी वह प्रयागराज में घूम रहा था। प्रयागराज में करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले आसिफ नसीम पर निवेशकों का अरबों रुपया गबन करने का आरोप है।
उसके खिलाफ 300 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मामले को बढ़ते देख यूपी सरकार ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी। क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर उसे लखनऊ ले गई। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।