फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Police reached West Bengal in search of Mafia Atiq Ahmad sons Ali and Umar, both escaped before the raid

यूपी : एसटीएफ के छापे से पहले भाग निकले माफिया अतीक के इनामी बेटे उमर और अली, इस जगह बनाया था अपना ठिकाना...

Thu, 21 Jul 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

अतीक के बेटे उमर पर सीबीआई ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा है। उमर से छोटे अली पर पचास हजार का इनाम है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस, क्राइम और एसटीएफ के साथ सीबीआई भी लगी है। उमर और अली के तमाम करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस पर हैं।

विज्ञापन
UP: Police reached West Bengal in search of Mafia Atiq Ahmad sons Ali and Umar, both escaped before the raid
Prayagraj News : मोहम्मद उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया और पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेटे उमर और अली पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर में अपार्टमेंट किराये पर लेकर रह रहे थे। सूचना पर एसटीएफ ने छापा मारा, लेकिन दोनों छापे से कुछ घंटे पहले निकल गए थे। दोनों एक मोबाइल का प्रयोग कर रहे थे, उसी मोबाइल नंबर और लोकेशन के सहारे एसटीएफ उनके अपार्टमेंट तक पहुंच गई। 

विज्ञापन



अतीक के बेटे उमर पर सीबीआई ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा है। उमर से छोटे अली पर पचास हजार का इनाम है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस, क्राइम और एसटीएफ के साथ सीबीआई भी लगी है। उमर और अली के तमाम करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस पर हैं। एसटीएफ को कुछ समय पहले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के बारे में पता चला। जब जांच की गई तो लोकेशन पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर में मिली। एसटीएफ टीम तीन दिन पहले खिदिरपुर पहुंची। वहां एक अपार्टमेंट में छापा मारा गया।

विज्ञापन

UP: Police reached West Bengal in search of Mafia Atiq Ahmad sons Ali and Umar, both escaped before the raid
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

उमर और अली वहां से कुछ घंटे पहले ही भागे थे। एसटीएफ ने मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की। पता चला कि दोनों कहीं बाहर नहीं निकलते थे। दूसरी आईडी पर उन्होंने अपार्टमेंट किराये पर लिया था। पुलिस के छापे के बाद वह नंबर भी बंद है, जिसे दोनों प्रयोग कर रहे थे। डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु कुमार ने बताया कि उमर और अली के खिदिरपुर में होने की सूचना पर टीम गई थी लेकिन दोनों मिले नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed