{"_id":"5d8fafe28ebc3e016a182004","slug":"up-hjs-pre-exam-s-result-announced-allahabad-news-ald2561845128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचजेएस- 2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचजेएस- 2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
विज्ञापन
UP HJS Pre exam's result announced
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1281 अभ्यर्थी सफल, 18 से 20 अक्तूबर तक मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस (एचजेएस)-2018 पार्ट तृतीय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल कुल 1281 अभ्यर्थी 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह परिणाम हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
रजिस्ट्रार चयन, नियुक्ति एवं वरिष्ठता सुशील कुमार रस्तोगी के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ अंक पाने वाले 1248 और न्यायिक आदेश के आधार पर 33 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को हुई प्रारंभिक परीक्षा में सफलता के लिए सामान्य वर्ग का न्यूनतम कटऑफ अंक 70, अन्य पिछड़ा वर्ग का 68, अनुसूचित जाति का 56 और अनुसूचित जनजाति का 45 निर्धारित किया गया था। प्रारंम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपने अंक हाईकोर्ट की वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले16 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निर्धारित मानक न होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।