यूपी चुनाव : भाजपा शासनकाल में अपराधी और माफिया मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश - जेपी नड्डा
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा सरकार की पहचान है। कहा कि भाजपा शासन के दौरान उत्तरप्रदेश विकास की ओर अग्रसर ही नही हुआ है बल्कि अपराधी और माफिया से भी मुक्त हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज को विखंडित करके सत्ता हथियाना गैर भाजपा दलों का मंसूबा रहा है, जबकि सामाजिक न्याय स्थापित करना भाजपा गठबंधन सरकार की प्राथमिकता रही है। उक्त बातें हंडिया की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा सरकार की पहचान है। कहा कि भाजपा शासन के दौरान उत्तरप्रदेश विकास की ओर अग्रसर ही नही हुआ है बल्कि अपराधी और माफिया से भी मुक्त हुआ है।
नड्डा ने कहा कि सपा शासन के दौरान प्रदेश में सैकड़ो दंगे हुए, लेकिन भाजपा शासन में प्रदेश दंगा मुक्त रहा। उन्होंने हंडिया और प्रतापपुर के गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने में योगदान की अपील किया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा शासन में योजना और सुविधाओं का लाभ सर्व समाज को समान रूप से मुहैया कराया गया है।
एनडीए सरकार के दौरान देश आत्मनिर्भर और खुशहाली की ओर अग्रसर हुआ है। हंडिया से निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह और प्रतापपुर से अपनादल प्रत्याशी डॉ. राकेशधर त्रिपाठी ने सहयोग की अपील की।
सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, सांसद रमेशचंद्र बिंद, पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, डीसीएफ चेयरमैन प्रेम कुमार सिंह लल्ले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक दूबे, गंगापार भाजपा अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह, अवधेश तिवारी ने भी संबोधित किया।
संचालन संतोष शुक्ला ने किया। इस मौके पर अजय पांडेय, सांवरेलाल तिवारी, सैफुल अब्बास, महेशचंद्र पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह, बटुकनाथ दूबे, जवाहरलाल जायसवाल, दीपक पाराशर, रामअधार बिंद, सरोज श्रीवास्तव, गीता पांडेय समेत समर्थक मौजूद रहे।