{"_id":"62093784065fe270c51628f4","slug":"up-elections-bsp-supremo-mayawati-s-public-meeting-in-prayagraj-on-february-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रयागराज में जनसभा 21 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रयागराज में जनसभा 21 फरवरी को
Sun, 13 Feb 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:23 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 21 फरवरी को प्रयागराज पहुंच रही है। जिसमें वह केपी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेगी। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधान सभा चुनाव के अन्तर्गत प्रयागराज में 27 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने विधान सभा क्षेत्र में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 21 फरवरी को प्रयागराज पहुंच रही है। जिसमें वह केपी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेगी। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
पार्टी जिलाध्यक्ष बाबू लाल भंवरा के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो का कार्यक्रम फाइनल होने के साथ ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। केपी कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं।
विज्ञापन
जनसभा में प्रयागराज मंडल की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और उनके समर्थक भी शामिल होंगे। बाबू लाल भंवरा ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के कार्यक्रम को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे कोरोना प्रोटोकाल के साथ जनसभा आयोजित हो सके।