फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Elections: Broad costing will be done at 3045 booths in Prayagraj, special preparation on sensitive booths

यूपी चुनाव : प्रयागराज में 3045 बूथों पर मतदान की होगी ब्राड कॉस्टिंग, संवेदनशील बूथों पर विशेष तैयारी

Fri, 18 Feb 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 10:56 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने मतदान की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ऑब्जर्वर तो नियुक्त किए ही गए हैं, ज्यादातर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
UP Elections: Broad costing will be done at 3045 booths in Prayagraj, special preparation on sensitive booths
Prayagraj News : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कर्मचारियों ने मतदान किया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जिले के 60 फीसदी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। इन बूथों की ब्राड कास्टिंग की जाएगी। इससे जुड़े कैमरे कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के अलावा निर्वाचन आयोग के कार्यालय से जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन




निर्वाचन आयोग ने मतदान की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ऑब्जर्वर तो नियुक्त किए ही गए हैं, ज्यादातर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कुल 5076 में से 3045 बूथों पर यह व्यवस्था रहेगी, जो कंट्रेाल रूम से जुड़े रहेंगे। जिले में कुल 273 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन




इन पर 312 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त रहेंगे। एडीएम प्रशासन हर्षदेव सिंह ने बताया कि  जरूरत के अनुसार वीडियो कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावाहर बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सिर्फ 1682 कर्मचारियों ने किया मतदान
प्रयागराज। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सिर्फ 1682 कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। दूसरे दिन बिशप जॉनसन तथा मेरी लूकस गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर प्रशिक्षण के लिए 2400-2400 कर्मचारियों को बुलाया गया था। मेरी लूकस केंद्र पर 2330 कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें से 900 कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। वहीं बिशप जॉनसन केंद्र पर 2318 कर्मचारी उपस्थित रहे।



इनमें से 782 ने मताधिकार का उपयोग किया। बृहस्पतिवार को 1550 कर्मचारियों ने वोटिंग की थी। इस तरह से दो दिनों में 3232 कर्मचारी मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं। अब 21 और 22 फरवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दौरान कर्मचारियों के लिए मतदान की भी व्यवस्था होगी।




घर पर मतदान की इच्छा जताने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग 20, 21 एवं 22, 23 फरवरी को होगी। पहले चरण में 20 फरवरी को इलाहाबाद पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, फाफामऊ, सोरांव तथा फूलपुर में वोटिंग होगी। बारा, हंडिया, कोरांव, मेजा, करछना एवं प्रतापपुर में मतदान डाले जाएंगे। दूसरे चरण में छुटे हुए बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता 22 और 23 फरवरी को वोट डाल सकेंगे।

मजबूत लोकतंत्र के लिए सबका मतदान जरूरी
सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओें ने रंगोली बनाकर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मंडलायुक्त संजय गोयल एवं डीएम संजय कुमार खत्री ने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। मंडलायुक्त ने मतदाता जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला।



उन्होंने कहा कि  मजबूत लोकतंत्र के सबका मतदान जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। डीएम ने भी मतदान में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में एसीएम प्रथम शुभम श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन अधिकारी नंद किशोर याज्ञिक, अनुपम परिसर आदि मौजूद रहे। बड़ौदा यूपी बैंक की प्रीतमनगर शाखा में भी अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ ग्राहकों ने मतदान करने की शपथ ली। शाखा प्रबंधक आशीष राय ने वोट के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed