फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Elections 2022: Keshav reached the district for the first time after becoming a candidate from Sirathu, bowed in the court of mother Sheetla

up chunav 2022 : सिराथू से प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे केशव, मां शीतला के दरबार में टेका मत्था

Sat, 22 Jan 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 09:42 PM IST
सार

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद केशव शनिवार को पहली बार गृहनगर पहुंचे। यहां सिराथू स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से कहा कि सिराथू से वह नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता और जनता चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Keshav reached the district for the first time after becoming a candidate from Sirathu, bowed in the court of mother Sheetla
Prayagraj News : मां शीतला का पूजन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक न करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में अपराधियों को टिकट देकर मैदान में उतार रही है। इसीलिए उम्मीदवारों का सार्वजनिक तौर पर एलान नहीं किया जा रहा है। कहा कि अखिलेश यादव लाख कोशिश कर लें लेकिन यूपी में एक बार फिर से 300 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

विज्ञापन



सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद केशव शनिवार को पहली बार गृहनगर पहुंचे। यहां सिराथू स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से कहा कि सिराथू से वह नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता और जनता चुनाव लड़ रही है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार ने गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों समेत सभी वर्गों के लिए काम किया है। 
विज्ञापन



आवास, शौचालय, बिजली, रसोई गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन वितरण आदि लाभाकारी योजनाओं से लाभान्वित प्रदेश की गरीब जनता भाजपा के साथ है। दावा किया कि चुनाव में सपा, बसपा कांग्रेस, लोकदल समेत सभी विपक्षी दल मिलकर लड़ लें फिर भी भाजपा कौशाम्बी की तीनों सीटें जीतने के साथ ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां शीतला के दरबार में टेका माथा  
केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को पत्नी राजकुमारी के साथ मां शीतला के दरबार में माथा टेक विजय का आशीर्वाद लिया। इससे पहले प्रत्याशी के रूप में प्रथम आगमन पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


इसके बाद उन्होंने दारानगर स्थित भाजपा नेता आद्या प्रसाद पांडेय के आवास पर पहुंच मुलाकात की। यहां से अपने आवास पहुंचे और मां धनपति देवी का आशीर्वाद लिया। कस्बे के ही निजी गेस्ट हाउस में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव में सभी से सहयोग की अपील की। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा। 

UP Elections 2022: Keshav reached the district for the first time after becoming a candidate from Sirathu, bowed in the court of mother Sheetla
Prayagraj News : राजीव मौर्य के परिजनों को सांत्वना देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

परिवार से मिले डिप्टी सीएम, बोले कुछ नहीं होगा
राजीव मौर्या के लापता होने की जानकारी के बाद शनिवार को कौशाम्बी आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके घर पहुुंचकर परिवार से मुलाकात की। केशव ने कहा कि राजीव की सकुशल वापसी के लिए उन्होंने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। कहा कि राजीव को कुछ नहीं होगा। 

एसओजी की तीन टीमें लगाई गईं
पुलिस टीमों ने जिले के अलावा प्रयागराज जोन के सभी जनपदों में राजीव की फोटो भेजकर उसके सकुशल बरामदगी की बात कही है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घटना के दिन भले ही राजीव अपनी पत्नी से जिला अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उनकी लोकेशन घर के पास ही मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो मालूम चला कि राजीव ने वहां पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस बाबत राजीव के परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

डिप्टी सीएम के गुलामीपुर पहुचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव मौर्या के लापता होने की सूचना पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या गुलामीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां राजीव मौर्य की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या से मुलाकात किया।

इस दौरान 36 घंटे बीतने के बावजूद राजीव मौर्या का सुराग नहीं लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। इस बाबत पूनम मौर्या का कहना है कि उन्हें शासन-प्रशासन पर पूरा भरोसा है। हंगामा करने वाले लोगों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed