फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built

यूपी चुनाव 2022 : गृहमंत्री अमित शाह बोले - पहले था माफिया कॉरीडोर, अब बन रहा डिफेंस कॉरीडोर

Tue, 22 Feb 2022 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 07:28 PM IST
सार

प्रयागराज के प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में शहर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में पहले यहां पहले जातिवाद की राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उसे भाजपा ने समाप्त कर दिया है। सरकार विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले किए। प्रतापगढ़ के रानीगंज में भाजपा विधायक धीरज ओझा के समर्थन में आयोजित रैली में शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं हैं। फुलटॉस गेंद डाल रहे हैं।

विज्ञापन



ऐसे में जनता को चाहिए कि वह भाजपा की जीत का चौका लगाए। उन्होंने लोगों से 2014, सत्रह और उन्नीस के बाद 2022 में भाजपा को बड़े अंतर से जिताने की अपील की। वहीं प्रयागराज में अमित शाह ने कहा कि पहले यूपी में माफिया कॉरीडोर था, लेकिन अब सीएम योगी के नेतृत्व में डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है। 
विज्ञापन



गृहमंत्री ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव समाप्त हो गए हैं। अभी तक जहां-जहां मतदान हुआ, वहां सपा-बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। भाजपा यूपी में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि भाजपा की गरीबों, पिछड़ों और दलितों की सरकार है। सपा इसका मजाक उड़ा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी सरकार ने एक करोड़ 67 लाख माताओं-बहनों को फ्री गैस सिलिंडर और चूल्हा दिया। भाजपा की सरकार बनी तो होली-दिवाली पर फ्री सिलिंडर देंगे। दो हजार करोड़ रुपये की जमीन माफियाओं से मुक्त कराई गई है। इन पर गरीबों के लिए आवास बनवाए जा रहे हैं। प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति चलती थी। हमने सब समाप्त कर दिया।


प्रयागराज के प्रीतम नगर में अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने योगी सरकार के पांच वर्ष और उसके पूर्व अखिलेश सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पहले यूपी में माफिया कॉरीडोर था, लेकिन अब सीएम योगी के नेतृत्व में डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है।



गुंडे, माफिया लोगों को धमकाने, मारने के लिए यहां कट्टा, बम आदि बनाया करते थे, लेकिन अब योगी सरकार में सरहद की रक्षा के लिए आधुनिक हथियार बनाए जा रहे हैं। अब जनता को तय करना है कि उन्हें पहले वाली माफिया वादी सरकार चाहिए या फिर भाजपा की विकासवादी सरकार। 

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज

जातिवाद की राजनीति भाजपा ने कर दिया समाप्त

प्रतापगढ़ के रानीगंज और प्रयागराज के प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में शहर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में पहले जातिवाद की राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उसे भाजपा ने समाप्त कर दिया है। सरकार विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।




कहा कि प्रदेश को सपा, बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान  देश का दंगा सेंटर बना दिया था। यहां माफिया कॉरीडोर भी सपा, बसपा ने बनाया। उन दोनों ही सरकारों में यूपी देश का टेरर हॉटस्पॉट था, लेकिन योगी सरकार ने यहां की पूूरी तस्वीर ही बदल डाली। अब यहां कट्टा, बम नहीं, बल्कि सेना के लिए आधुनिक हथियार, मिसाइल आदि बन रही है।

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज

योगी ने चुन-चुन कर गुंडों को जेल भेजा

अमित शाह ने कहा कि सीएम योगी ने पांच वर्ष में यूपी से माफिया राज को समाप्त किया। उन्होंने चुन-चुन कर गुंडों माफियाओं को जेल भेजा। लोगों से पूछा कि बताओ, आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी कहां हैं ?




लोगों द्वारा जेल बोलने के बाद अमित शाह ने कहा कि अगर गलती से अखिलेश आए तो क्या ये माफिया जेल में रह पाएंगे। अब आपको तय करना है कि यह माफिया जेल में रहें या फिर बेल पर। अगर चाहते हो कि माफिया जेल में रहें तो भाजपा को 300 से ज्यादा सीट पर विजय दिलाएं। 

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज

शाह ने कुंभ का किया बखान, कहा एक बार फिर से बनवा दो भाजपा सरकार

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में प्रयागराज में हुए कुंभ का विशेष उल्लेख किया। कहा कि प्रयागराज में कुंभ की व्यवस्था लाजवाब रही। यहां 71 देशों के राजदूत कुंभ को देखने आए। यह हमारी संस्कृति की महक लेकर अपने-अपने देश गए।



कुंभ के दौरान ही पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों के पांव पखारे। देश आजाद होने के बाद यह पहला मौका था कि जब पीएम ने स्वच्छता और श्रम शक्ति को सम्मानित करने का काम किया। सरकार के तमाम कार्य गिनवाने के साथ अमित शाह ने कहा कि एक बार फिर से यूपी में भाजपा सरकार बनवा दो। 



इस दौरान शाह ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया। कहा कि 27 फरवरी को ही वह प्रयागराज में शहीद हुए थे। वे ऐसे शख्स थे जिनके  नाम के साथ आजाद लगा। शाह ने कहा कि वर्ष 17 से 22 तक योगी सरकार में ढेरों विकास कार्य हुए। दुर्गा पूजा पार्क में अपने 30 मिनट के भाषण में अमित शाह ने लोगों से पूछा कि क्या अखिलेश राज में बिजली रानी 24 घंटे मिलती थी?



लोगों ने जवाब में जब नहीं बोला तो  अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद ही 24 घंटे बिजली मिलने लगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रयागराज में हुए विकास कार्यों को भी उन्होंने गिनाया। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश पहले अपने पांच साल का हिसाब लेकर आए। उन्होंने लोगों से भारत माता के जयकारे लगवाने के साथ मोदी और योगी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। 

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह की जनसभा में लगे कटआउट्स। - फोटो : प्रयागराज

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने का अखिलेश ने किया था विरोध
शाह ने कहा कि  कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटवाया। इसका विरोध सपा, बसपा और कांग्रेस वाले करने लगे। तब संसद में अखिलेश ने कहा था कि 370 हटा तो देश में खून की नदियां बहेंगी। अखिलेश जी आप किसको डरा रहे थे। अब बताइए कहां खून की नदियां बहीं, अब तो पत्थर भी चलना बंद हो गए।



पाकिस्तान से आतंकी आते थे और जवानों का सिर काटकर चले जाते थे। मनमोहन सिंह मौनी बाबा की तरह चुप रहते थे। अब मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दे दिया है। पीएम ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। पूरी दुनिया में संदेश दिया कि देश की सीमा और सेना के सामने आंख उठाकर नहीं देख सकते हैं।

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह की जनसभा में पहुंचे बच्चे। - फोटो : प्रयागराज

आजम खां तुर्रम खां बनते थे, अब कहां हैं
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजम खां तुर्रम खां बनते थे। अब कहां हैं। अतीक और मुख्तार कहां हैं, अखिलेश आ गए तो ये जेल में रहेंगे क्या। अगर इन्हें जेल में रखना चाहते हो तो भाजपा की सरकार बना देना।


अखिलेश ने कहा था, अनुच्छेद 370 खत्म हुआ तो देश में खून की नदियां बहेंगी
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का निर्णय लिया तब अखिलेेश यादव ने कहा था कि गृहमंत्रीजी इस फैसले से देश में खून की नदियां बहेंगी। अखिलेश बाबू, किसको डरा रहे थे। कहीं एक कंकड़ भी नहीं चला। मोदी सरकार बनने से पहले दस साल तक आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और हमारे जवानों का सिर काटकर चले जाते थे।



मौनी बाबा चुप रहते थे। मोदी के आने के बाद सब थम गए। पुलवामा और उरी में हमला करने का दुस्साहस किया। उन्हें पता नहीं था कि अब मनमोहन सिंह नहीं मोदी प्रधानमंत्री हैं। मोदी ने दस दिन के भीतर ही सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर दी। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत की सेनाओं और सीमाओं की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। अगर दुस्साहस किया तो दंडित किया जाता है।

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह की जनसभा में लगे कटआउट्स। - फोटो : प्रयागराज

गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से विकास से जुड़ेगा प्रतापगढ़
शाह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रतापगढ़ जिले से होकर गुजरेगा। इससे प्रतापगढ़ विकास से जुड़ेगा। भाजपा सरकार में प्रतापगढ़ और रानीगंज विधानसभा में विकास के ढेर सारे कार्य हुए हैं। मेडिकल कॉलेज बना, मां वाराही देवी का सौंदर्यीकरण हुआ। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगे। संसारपुर में औद्योगिक क्षेत्र भी बनाया जा रहा है।


सुन लिया तुझे, तू सुन मुझे
गृहमंत्री अमित शाह ने जब भाषण देना शुरू किया तो उनके मंच दाहिनी तरफ मौजूद कुछ उत्साहित युवा नारेबाजी करने लगे। इस पर गृहमंत्री कुछ देर के लिए चुप हो गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि हो गया, अब मैं बोलूं। पक्का नहीं बोलेंगे चलिए। गृहमंत्री ने फिर बोलना शुरू किया तो लोग नारेबाजी करने लगे। इस पर गृहमंत्री ने हंसते हुए कहा, सुन लिया तुझे, तू सुन मुझे।


धीरज को विधायक बनाइए, हम बड़ा आदमी बनाएंगे
गृहमंत्री ने कहा कि हम फिर से सत्ता में आने वाले हैं। धीरज को विधायक बनाइए, हम उन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे। कड़ी धूप में नंगे सिर खड़े हैं, सच्चा बताइएगा। सपा-बसपा विकास नहीं कर सकतीं। कानून-व्यवस्था योगी ही सुधार सकते हैं।


संगमलाल बताता है, यहां माफियाओं का त्रास है
शाह ने कहा कि यहां माफियाओं की जमीन है। संगमलाल अक्सर बताता है, यहां माफियाओं का त्रास है। आपने संगम को जीताकर सांसद बना दिया। योगी ने माफियाओं को साफ कर दिया है। इक्का-दुक्का बच गए हैं। भाजपा की सरकार बनने दीजिए, वो भी साफ हो जाएंगे। पूरे प्रदेश में बाहुबलिए साफ हैं। अब सिर्फ बजरंगबली दिखाई देते हैं।

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह की जनसभा में लगे कटआउट्स। - फोटो : प्रयागराज

अच्छा है, यूपी वाले अखिलेश की नहीं सुनते
शाह ने कहा कि जब देश के वैज्ञानिकों ने अथक परिश्रम कर कोरोना का टीका तैयार किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि टीका मत लेना। यह मोदी और भाजपा का टीका है। खुद अंधेरे में जाकर दस दिन बाद टीका लगवा लिया। अच्छा है, यूपी वाले अखिलेश की नहीं सुनते हैं।


रानीगंज वालों को क्या हुआ, ऐसी आवाज होती है क्या
गृहमंत्री अमित शाह भाषण शुरू करने से पहले भारत माता की जय का नारा लगवा रहे थे। आवाज धीरे आने पर कहा, रानीगंज वालों को क्या हुआ, ऐसी आवाज होती है क्या। मोदीजी मणिपुर में हैं, वहां तक आवाज जानी चाहिए कि रानीगंज में धीरज ओझा को जीताने के लिए भाजपा वाले रानीगंज में इकट्ठा हुए हैं।

UP Elections 2022: Home Minister Amit Shah said - earlier there was Mafia Corridor, now Defense Corridor is being built
Prayagraj News : अमित शाह की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

धुव्रीकरण को धार देने के बजाय इमोशनल कार्ड खेल गए शाह

रानीगंज में विधायक धीरज ओझा के समर्थन में रैली करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने पूरे भाषण के दौरान न हिंदू-मुसलमान की बात की और न ही अपने भाषणों के जरिए ध्रुवीकरण को धार देने का प्रयास। अमित शाह ने वोटरों को रिझाने के लिए इमोशनल कार्ड का दांव चला। उन्होंने प्रतापगढ़ की नामी शख्सियतों और धार्मिक स्थलों का जिक्र सीधे लोगों से जुड़ने का प्रयास किया।



गृहमंत्री ने अपने भाषण में बार-बार में मां वाराही देवी का नाम लिया। सई नदी के किनारे बसी प्रसिद्ध वाराही देवी को बार-बार प्रणाम कर यह बताने की कोशिश कि यहां की आराध्य देवी के प्रति उनके अंदर भी पूरी आस्था है।



रानीगंज के ही बाबूपट्टी में हिंदी जगत के प्रख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन का पैतृक घर है। शाह ने हरिवंश राय बच्चन और कवि भिखारी दास का जिक्र भी छेड़ा। मकसद सिर्फ इतना था कि वह उन्हें यहां कि सभी शख्सियतों के बारे में पूरी जानकारी है। करपात्री महाराज का नाम लेकर यह बताने का प्रयास कि प्रतापगढ़ की धरती से तमाम ऐसे लोग निकले, जिन्होंने देश के हित में कई बड़े कार्य किए।



शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने रानीगंज इलाके में ही स्थित कहला शहीद स्थल का जिक्र भी छेड़ा। गृहमंत्री ने कहला की धरती पर अंग्रेजों से लड़े वीर बलिदानियों को प्रणाम कर बताया कि वह यहां के इतिहास और बलिदान से भी पूरी तरह परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed