फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections 2022: District-state borders sealed, blockade at 38 places in the district too

यूपी चुनाव 2022 : जनपदों-राज्य की सीमाएं सील, जिले में भी 38 स्थानों पर नाकेबंदी

Sat, 26 Feb 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 01:04 AM IST
सार

चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यमुनापार में तीन थाना क्षेत्र एमपी सीमा पर स्थित हैं। इनमें खीरी, कोरांव व शंकरगढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन
UP elections 2022: District-state borders sealed, blockade at 38 places in the district too
चुनाव - फोटो : file

विस्तार

27 फरवरी को होने जा रहे मतदान से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम छह बजे पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम गया। इसके साथ ही जिले व राज्य की सीमाएं भी सील कर दी गईं। पड़ोसी जनपदों की सीमा पर कुल 14 जबकि  मप्र सीमा पर 13 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जनपद के भीतर भी कुल 38 स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन




चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यमुनापार में तीन थाना क्षेत्र एमपी सीमा पर स्थित हैं। इनमें खीरी, कोरांव व शंकरगढ़ शामिल हैं। इसी तरह छह पड़ोसी जनपदों की सीमाएं भी प्रयागराज से लगी हुई हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही शाम छह बजे यह सभी सीमाएं सील कर दी गईं।
विज्ञापन




एमपी सीमा पर कुल 13 बैरियर लगाए गए हैं जिनमें खीरी में छह, कोरांव में दो और शंकरगढ़ में पांच स्थानों पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग कराई जा रही है। उधर पड़ोसी जनपदों की सीमा पर कुल 14 जगहों पर बैरिकेडिंग कर निगरानी शुरू कर दी गई। इसके अलावा जनपद के भीतर भी 38 जगहों पर बैरियर लगाकर पिकेट तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 198 शिकायतें, 191 का निस्तारण
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि चुनाव संबंधी अब तक कुल 198 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 128 शिकायतें सी विजिल एप के जरिए जबकि 70 शिकायतें ऑफलाइन आईं। इनमें से 191 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष सात शिकायतें भी जल्द ही निस्तारित कराई जाएंगी।



20 लाख नकद, 12 लाख का सोना बरामद
एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने बताया कि फ्लाइंग सर्विलांस टीम और स्टैटिक सर्विलांस टीमों की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत अब तक कुल 20.70 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा अलग-अलग तिथियों में कुल 415 ग्राम सोना भी जब्त किया जा चुका है जिसका कुल मूल्य 12 लाख रुपये है। इसके अलावा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 24 मामले अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा चुके हैं।



पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी हाल में बाहरी व्यक्ति अनाधिकृत तौर पर जिले में न रहें। हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य आपराधिक  तत्वों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। -प्रेमप्रकाश, एडीजी प्रयागराज जोन

चार स्थानों से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

प्रयागराज की 12 विधानसभा के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टिंयां शनिवार सुबह आठ बजे से रवाना होंगी। शुक्रवार देर रात में ईवीएम पहुंच गई थीं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पर अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं।



सभी 12 विधानसभा में कुल 2236 मतदान केंद्र एवं 5080 बूथ हैं। प्रशासनिक दृष्टि से पूरे जिले को 47 जोन एवं 169 सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टिंया चार स्थानों से रवाना होंगी। परेड मैदान से कोरांव, बारा, करछना, मेजा, प्रतापपुर और हंडिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।



केपी इंटर कॉलेज परिसर से शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एमएनएनआईटी से फाफामऊ एवं सोरांव तथा प्रिंटिंग टेकभनोलॉजी परिसर से फूलपुर की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। डीएम संजय कुमार खत्री तथा अन्य अफसरों ने चारों स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।


कांटैक्ट सेंटर में विधानसभावार दो-दो फोन नंबर सक्रिय
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलक्ट्रेट  के संगम सभागार में कांटैक्ट सेंटर स्थापित किया है। इसका नंबर 0532-2644024 है। इसके अलावा 1950 टोल फ्री नंबर भी है। इनके अलावा हर विधानसभा के लिए दो-दो अन्य टेलीफोन भी जारी किए गए हैं। चुनाव संबंधी किसी तरह की सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है।

विधानसभा            टेलीफोन नंब
फाफामऊ        -    0532-2644074 एवं 2644075
सोरांव            -    0532-2644076 एवं 2644077
फूलपुर            -    0532-2644078 एवं 2644079
प्रतापपुर        -    0532-2644080 एवं 2644081
हंडिया            -    0532-2644082 एवं 2644083
मेजा            -    0532-2644084 एवं 2644085
करछना        -    0532-2644086 एवं 2644087
शहर पश्चिमी        -    0532-2644089 एवं 2644090
शहर उत्तरी        -    0532-2644091 एवं 2644092
शहर दक्षिणी        -    0532-2644093 एवं 2644094
बारा            -    0532-2644098 एवं 2644099
कोरांव            -    0532-2644096 एवं 2644097

प्रचार थमा, अब मतदाताओं को घर से निकालने की चुनौती
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को शाम छह बजे प्रचार थम गया। राजनीतिक दल तथा प्रत्याशी अब किसी माध्यम से प्रचार नहीं कर सकेंगे। दलों के जो कार्यकर्ता प्रयागराज के मतदाता नहीं हैं, उन्हें भी शाम छह बजे तक जिला छोड़ने का निर्देश दिया गया।



आखिरी दिन जिले में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एवं राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे लेकिन निर्धारित अवधि से पहले सभी लोगों ने जिला छोड़ दिया। उधर, प्रचार थमने के बाद राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों का पूरा ध्यान अब दिग्गजों को साधने एवं अपने मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने पर है। कोई मतदाता छूटने न पाए इसके लिए देर रात तक रणनीति बनती रही। बूथवार तैयार कार्यकर्ताओं की टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया, जो शनिवार को भी जारी रहेगा।


देर रात तक चला अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण
प्रत्याशियों की ओर से हर बूथ पर अभिकर्ता तैनात किए जाएंगे। इसकी सूची प्रशासन को पहले ही सौंपी जा चुकी हैं। उनके पास भी बनने लगे हैं। प्रशासन की ओर से अभिकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है। शुक्रवार की देर रात राजनीतिक दलों की ओर से भी अपने-अपने अभिकर्ताओं को इस बाबत प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed