Prayagraj Election Seat Result: प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से होगी मतगणना
प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पहले बैलेट पेपर से पड़े मतों की गिनती होगी। फिर ईवीएम खुलेंगे। करीब साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। इस बार सभी 12 सीटों के लिए कुल 4627545 में से 2491208 मतदाताओं ने मताधिकारी का उपयोग किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को जनादेश का ईवीएम खुलेगा। इसी के साथ तय हो जाएगा कि कौन होली और दिवाली साथ-साथ मनाएंगा और किसके गाल पर लगने वाला गुलाल का रंग कुछ फीका रह जाएगा। धांधली के आरोप एवं विरोध के बीच मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना के लिए पूरी तैयारी के दावे किए जा रहे हैं। पूरा इलाका भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि पूरी रात स्ट्रांग रूम के आसपास डटे रहे।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पहले बैलेट पेपर से पड़े मतों की गिनती होगी। फिर ईवीएम खुलेंगे। करीब साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। इस बार सभी 12 सीटों के लिए कुल 4627545 में से 2491208 मतदाताओं ने मताधिकारी का उपयोग किया है।
14 टेबल पर होगी मतगणना
यानी, 53.83 फीसदी वोटर्स का रूख तय करेगा विधानसभा में इस बार कौन-कौन प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेगा। ईवीएम में पड़े मतों की गणना 14 टेबल पर होगी। इसके अलावा बैलेट पेपर से हुई वोटिंग की गणना, आरओ एवं आरओ के चार टेबल भी होंगे। इस तरह से हर विधानसभा में 18 टेबल होंगे। मेजा विधानसभा में सबसे कम 27 चरणों की मतगणना होगी।
ऐसे में कोई विवाद नहीं हुआ तो मेजा का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा। वहीं फूलपुर में सबसे अधिक 34 चरणों की मतगणना होगी। ऐसे में फूलपुर का रिजल्ट सबसे अंत में आने की उम्मीद है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है। मंडी परिसर में अफसराें एवं मतगणना कर्मियों के अलावा प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। तीन चरणों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पांच-पांच बूथों पर पड़े मतों का वीवीपैट से होगा मिलान
हर विधानसभा में न्यूनतम पांच-पांच बूथों पर पड़े मतों का वीवीपैट से भी मिलान किया जाएगा। यह प्रक्रिया मतों की गिनती के बाद पूरी की जाएगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विधानसभा बूथों की संख्या मतगणना के चरण
फाफामऊ 410 30
सोरांव 451 33
फूलपुर 463 34
प्रतापपुर 459 33
हंडिया 438 32
मेजा 375 27
करछना 380 28
पश्चिमी 453 33
उत्तरी 443 32
दक्षिणी 404 29
बारा 401 29
कोरांव 403 29
विधानसभा प्रत्याशियों की संख्या मत प्रतिशत
फाफामऊ 21 57.48
सोरांव 12 58.51
फूलपुर 15 60.09
प्रतापपुर 25 55.69
हंडिया 12 53.24
मेजा 14 57.28
करछना 12 57.93
पश्चिमी 12 48.36
उत्तरी 9 39.34
दक्षिणी 13 43.96
बारा 12 61.16
कोरांव 12 58.89
कुल 169 53.83
नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस
राजनीतिक दल तथा प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इस पर रोक है। इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मतगणना स्थल से चौफटका पानी टंकी तक फोर्स तैनात रहेगी।