फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Election : Recruitment for 403 posts has come out in Uttar Pradesh, will be completed by March 10

चुनावी व्यंग : उत्तर प्रदेश में 403 पदों पर भर्ती निकली है, 10 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी

Sun, 23 Jan 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह मशाहिद अब्बास, प्रयागराज
मशाहिद अब्बास, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 09:18 PM IST
सार

अशोक नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि यूपी में जितने चरण में चुनाव हो रहे हैं, अगर कांग्रेस उतनी सीट जीत लेती है तो डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार कांग्रेस की जीत मानी जाएगी। राजनीतिक दलों में भाजपा और सपा पर भी खूब मीम्स शेयर हो रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election : Recruitment for 403 posts has come out in Uttar Pradesh, will be completed by March 10
Twitter - फोटो : amarujala

विस्तार

चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई दलबदलुओं पर कटाक्ष कर रहा है तो कोई राजनीतिक दलों की घोषणाओं को लेकर आइना दिखा रहा है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर तक में तरह-तरह के व्यंग्य वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने चुनाव को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश में 403 पदों पर भर्ती निकली है। 10 मार्च तक यह भर्ती पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


अशोक नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि यूपी में जितने चरण में चुनाव हो रहे हैं, अगर कांग्रेस उतनी सीट जीत लेती है तो डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार कांग्रेस की जीत मानी जाएगी। राजनीतिक दलों में भाजपा और सपा पर भी खूब मीम्स शेयर हो रहे हैं।
विज्ञापन



अखिलेश यादव के वायदों वाले पोस्टर जैसी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें अखिलेश यादव की ओर से यह वायदा किया गया है कि प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को पांच लाख रुपये देगी सपा सरकार। एक मीमर्स ने अपनी पोस्ट में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा ये भाजपा वाले देवरानी जेठानी को ही क्यों अलग करते हैं। पहले मेनका गांधी को सोनिया गांधी से अलग किया, अब अपर्णा यादव को डिंपल यादव से अलग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न पेपर लीक होगा न ही लेटलतीफी होगी

चुनाव को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ते हुए एक यूजर ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में 403 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में न तो पेपर लीक होगा, न समय सीमा में बदलाव होगा, न ही रिजल्ट में लेटलतीफी होगी, न ही भर्ती कोर्ट में जाएगी, न ही भर्ती निरस्त होगी। मतलब किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। काश कि ऐसा हम युवाओं के साथ भी होता..
इन सबके बीच सबसे मजेदार तो यह है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने अनुसार सर्वे भी कर रहे हैं और उसे शेयर कर रहे हैं।


ट्विटर पर राज यादव नाम के अकाउंट से एक पोल शेयर किया गया। इस पोल में सवाल था कि अबकी बार किसकी सरकार। चार विकल्प में अखिलेश, योगी, मायावती और प्रियंका के नाम हैं। पोल का फाइनल रिजल्ट रहा अखिलेश 100 प्रतिशत, बाकी के तीन विकल्पों को जीरो फीसदी मत मिले।


हालांकि इसी ट्वीट में साफ  है कि पोल में सिर्फ  एक व्यक्ति ने हिस्सा लिया था, जिसमें राज यादव खुद ही हो सकते हैं। फेसबुक पर शशिलेंद्र तिवारी ने यूपी की जातिगत राजनीति पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि कल पेंशन की बात हुई आज रोजगार की बात हुई। दो दिन से लग ही नहीं रहा है कि ये यूपी का चुनाव हो रहा है। वहीं कानपुर के हैं हम नामक पेज से लिखा गया कि चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले वो आपके चरणों में होंगे फिर आप उनके चरणों में होंगे।

जागो मतदाता जागो-
ऐसे दल या प्रत्याशी को वोट देंगे जो जनता की मूलभूत सुविधाओं पर काम करे। सुविधाएं होंगी तो विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को अच्छी शिक्षा, रोजगार, अच्छे अस्पताल, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर वोट करेंगे। --प्रमोद कुमार पांडे नैनी

 


सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच यह देखूंगी कि कौन सी पार्टी महिलाओं के मुद्दे को अपने चुनावी एजेंडे में किस तरह रख रही है। आधी आबादी की सुरक्षा और उनका सम्मान करने वाले प्रत्याशी को वोट दूंगी। जब अच्छी सरकार का चुनाव करूंगी तो सारे काम निश्चित तौर पर अच्छे होंगे।  - अमृता सिंह, मनौरी
 


रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे पर मतदान करेंगे। राजनीतिक पार्टियों के बहकावे में आने के बजाय यह देखेंगे कि कौन अपने वायदे पर खरा उतरेगा। रोजगार इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बनेगा। राजनीतिक दलों को युवाओं के हित में बात करनी ही पड़ेगी। -अंबुज द्विवेदी पनासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed