फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up election 2022: SP fielded Mujtaba Siddiqui from Phulpur and Pooja Pal from Chail

up election 2022 : फूलपुर से मुज्तबा सिद्दीकी तो चायल से पूजा पाल को सपा ने उतारा मैदान में 

Thu, 27 Jan 2022 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 07:16 PM IST
सार

मुर्तजा सिद्दीकी ने वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट परं प्रतापपुर विधानसभा सीट से अपना दल के प्रत्याशी करन सिंह को तकरीबन 2600 मतों से शिकस्त दी थी। हालांकि पिछले वर्ष ही बसपा से उनका मोह भंग हुआ और उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन
up election 2022: SP fielded Mujtaba Siddiqui from Phulpur and Pooja Pal from Chail
पूजा पाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज की फूलपुर और कौशांबी जिले की चायल सीट से विधानसभा प्रत्याशी का नाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। फूलपुर से पार्टी ने मुर्तजा सिद्दीकी और फूलपुर से पूजा पाल को प्रत्याशी बनाया है। यह दोनों ही प्रत्याशी बसपा में रहने के साथ पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं। हालांकि इन दोनों ही प्रत्याशियों की सपा ने सीट बदल दी है। मुर्तजा वर्तमान में प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि पूजा पाल शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से बसपा का प्रतिनिधित्व दो बार चुकी हैं। 

विज्ञापन



मुर्तजा सिद्दीकी ने वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट परं प्रतापपुर विधानसभा सीट से अपना दल के प्रत्याशी करन सिंह को तकरीबन 2600 मतों से शिकस्त दी थी। हालांकि पिछले वर्ष ही बसपा से उनका मोह भंग हुआ और उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

 

 

बताया जा रहा था कि उन्हें सपा पहले प्रतापपुर से ही उम्मीदवार बनाना चाह रही थी, लेकिन बाद में पार्टी ने मुर्तजा को फूलपुर से टिकट दे दिया। वहीं पूजा पाल शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से दो बार चुनाव जीत चुकी हैं। वर्ष 2017 का चुनाव भी उन्होंने बसपा से ही लड़ा, लेकिन भाजपा लहर में उन्हें इस सीट से तीसरा स्थान ही मिला। फिलहाल पूजा पाल इस बार कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा पाल के पति राजूपाल भी रह चुके हैं विधायक 
सपा प्रत्याशी पूजा पाल का नाम इस बार फूलपुर और प्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए चल रहा था, लेकिन सपा ने उन्हें चायल विधानसभा से मैदान में उतारा दिया है। यहां  वर्तमान विधायक भाजपा के संजय गुप्ता हैं। पूजा पाल पूर्व विधायक स्वर्गीय राजूपाल की पत्नी हैं। धूमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर रहे राजू पाल ने 2004 के चुनाव में शहर पश्चिमी सीट पर सपा उम्मीदवार अशरफ को हराकर सनसनी फैला दी थी।


हालांकि 25 जनवरी 2005 को राजू पाल के काफिले को सुलेमसराय में जीटी रोड पर रोककर गोलियों की बौछार की गई। राजू पाल समेत तीन लोग मारे गए। पति के कत्ल के बाद 2007 में हुए चुनाव में पूजा पाल ने बसपा के टिकट पर जीत हासिल की। वह दो बार इस सीट पर जीतीं, मगर 2017 में हार गईं। फिर इन्होंने दल बदला और सपा में शामिल हो गईं। अब वह चायल सीट से लड़ने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed