फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Election 2022: BJP Rajamani at the forefront of spending on election campaign

यूपी चुनाव 2022 : चुनाव प्रचार पर खर्च करने में भाजपा के राजमणि सबसे आगे

Sat, 26 Feb 2022 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 07:25 PM IST
सार

फूलपुर से भाजपा के ही उम्मीदवार प्रवीण पटेल ने 20 लाख 31 हजार रुपये खर्च किए हैं। प्रवीण ने अपने विधानसभा में सबसे अधिक खर्च किया है लेकिन पूरे जिले में दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP Rajamani at the forefront of spending on election campaign
chunav - फोटो : social media

विस्तार

चुनाव प्रचार पर खर्च करने के मामले में कोरांव से भाजपा प्रत्याशी राजमणि सबसे आगे हैं। शुक्रवार तक वह 25 लाख 70 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। इसके विपरीत इस विधानसभा में सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी ने 5500 रुपये का विवरण दिया है।

विज्ञापन

 

 


फूलपुर से भाजपा के ही उम्मीदवार प्रवीण पटेल ने 20 लाख 31 हजार रुपये खर्च किए हैं। प्रवीण ने अपने विधानसभा में सबसे अधिक खर्च किया है लेकिन पूरे जिले में दूसरे स्थान पर हैं। बारा से अपना दल एस के वाचस्पति ने सबसे अधिक 17.22 लाख रुपये खर्च किए हैं और पूरे जिले में वह तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

 

 

 

सपा के हंडिया प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद ने 17.22 लाख, दक्षिणी में रईस चंद्र शुक्ला ने 14.97 लाख, फाफामऊ के अंसार अहमद ने 13.12 लाख, करछना के उज्जवल रमण सिंह ने 12.08 लाख, मेजा के संदीप सिंह ने 10.13 लाख, सोरांव की गीता शास्त्री ने 9.50 लाख रुपये खर्च किए। इन प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा में सबसे अधिक राशि खर्च की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

उत्तरी में सबसे अधिक 15.59 लाख रुपये बसपा के संजय गोस्वामी ने खर्च किए हैं। प्रतापपुर में बसपा के घनश्याम पांडेय ने सबसे अधिक 13.44 लाख तथा पश्चिमी में गुलाम कादिर ने 9.44 लाख रुपये खर्च किए हैं। शहर दक्षिणी में भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अब तक 7.26 लाख रुपये खर्च किए हैं।

भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत 33 ने नहीं दिया हिसाब
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को तीसरे चरण के खर्च का विवरण शुक्रवार को जमा करना था लेकिन कुल 169 में से 33 नहीं पहुंचे। विवरण न देने वालों में करछना से भाजपा प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद, कांग्रेस की रिंकी पटेल, सोरांव से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार पासी भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के भी दो उम्मीदवारों ने खर्च का विवरण नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed