{"_id":"60094206c0cabb54b358021b","slug":"up-dy-cm-keshav-prasad-maurya-attacks-akhilesh-yadav-over-his-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला, बोले- यूपी में सपा की सरकार बनना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला, बोले- यूपी में सपा की सरकार बनना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा
Thu, 21 Jan 2021 02:27 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी को लेकर अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे वादों पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि अखिलेश यादव जब आप सत्ता में थे तब भगवान तथागत बुद्ध के पवित्र स्थानों और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या सहित अन्य तीर्थस्थलों के लिए कुछ नहीं किया। जब सत्ता में आने की संभावना नहीं है तब विकास के वादे कर रहे हैं। आप मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
इसी क्रम में एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें चाणक्य धारावाहिक के निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ओर से 500 साल के राम जन्मभूमि संघर्ष को 12 मिनट की लघु फिल्म के रूप में दिखाया गया है। उस वीडियो के साथ लिखा है कि राष्ट्रीय एकात्मता के स्रोत, धर्म के पर्याय, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि की मुक्ति की विजयगाथा।
मालूम हो कि अखिलेश ने ट्वीट किया था कि सपा सरकार बनने पर श्रावस्ती व आसपास का विश्वस्तरीय विकास करेंगे जिससे बौद्ध-जैन अनुयायियों व वैश्विक पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी व गांव-गांव का चतुर्दिक विकास होगा। इसी के जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर हमला बोला है।

श्री अखिलेश यादव जी जब आप सत्ता में थे तब भगवान तथागत बुद्ध के पवित्र स्थानों और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या सहित अन्य तीर्थस्थलों के लिए कुछ नहीं किया जब सत्ता में आने की संभावना नहीं तब विकास के वादे करना
विज्ञापन विज्ञापन
।मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं । pic.twitter.com/XkPnCwvFq5 — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 20, 2021