{"_id":"628fd0072e15041611764dde","slug":"up-construction-of-prayagraj-lucknow-four-lane-highway-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : प्रयागराज-लखनऊ फोरलेन हाईवे का जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : प्रयागराज-लखनऊ फोरलेन हाईवे का जल्द शुरू होगा निर्माण
Fri, 27 May 2022 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 12:37 AM IST
सार
प्रयागराज से लखनऊ की कुल दूरी 200 किलोमीटर के आसपास है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का रायबरेली- लखनऊ खंड पहले ही फोरलेन किया जा चुका है, लेकिन रायबरेली से प्रयागराज के बीच यह सड़क कुछ चौड़ी तो की गई लेकिन अभी तक यह फोर लेन नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने का काम जल्द शुरू होगा। बृहस्पतिवार को विधानसभा में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इसके जवाब में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विधानसभा में आश्वासन दिया की प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग को फोरलेन करने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज से लखनऊ की कुल दूरी 200 किलोमीटर के आसपास है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का रायबरेली- लखनऊ खंड पहले ही फोरलेन किया जा चुका है, लेकिन रायबरेली से प्रयागराज के बीच यह सड़क कुछ चौड़ी तो की गई लेकिन अभी तक यह फोर लेन नहीं हो सकी है। इसे लेकर लगातार मांग भी की जा रही है। फिलहाल विधानसभा में यह मामला उठाने के बाद हर्ष बाजपेई ने बताया कि जितिन प्रसाद ने आज आश्वासन दिया कि यह काम प्राथमिकता के आधार पर होना है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से भी इसके लिए बजट मांगा गया है जो जल्द ही मिल जाएगा। उधर हर्ष बाजपेई ने किराए के भवन पर चल रहे फाफामऊ थाने का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया। हर्ष के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया है कि फाफामऊ थाने को उसका स्थाई भवन जल्द ही मिल जाएगा।
विज्ञापन