फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Congress Team: The interference of Prayagraj leaders reduced in the State Congress Committee

UP Congress News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रयागराज के नेताओं का कम हुआ दखल, कई पुरानों को नहीं मिला स्थान

Sun, 26 Nov 2023 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी शनिवार को घोषित की गई। संख्या के लिहाज से प्रयागराज की उपस्थिति कमजोर हुई है। पिछली कार्यकारिणी में पांच नेता शामिल थे। मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक महासचिव तथा संजय तिवारी, राजेश राकेश और राम किशुन पटेल सचिव के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किए गए थे लेकिन इस बार चार नेताओं को ही स्थान मिला है। हालांकि, कार्यकारिणी में यहां के नेताओं का स्थान मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
UP Congress Team: The interference of Prayagraj leaders reduced in the State Congress Committee
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रयागराज के नेताओं का दखल कुछ कमजोर हुआ है। मनीष मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो मुकुंद तिवारी तीसरी बार महासचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा विवेकानंद पाठक और राम किशुन पटेल को महासचिव बनाया गया है। हालांकि, संजय तिवारी और राजेश राकेश का नाम पदाधिकारियों की सूची में नहीं है। ये दोनों ही नेता प्रदेश सचिव थे।

विज्ञापन


कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी शनिवार को घोषित की गई। संख्या के लिहाज से प्रयागराज की उपस्थिति कमजोर हुई है। पिछली कार्यकारिणी में पांच नेता शामिल थे। मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक महासचिव तथा संजय तिवारी, राजेश राकेश और राम किशुन पटेल सचिव के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किए गए थे लेकिन इस बार चार नेताओं को ही स्थान मिला है। हालांकि, कार्यकारिणी में यहां के नेताओं का स्थान मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे जेएन मिश्रा के पुत्र मनीष मिश्रा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मुकुंद तिवारी और विवेकानंद को फिर से महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सचिव रहे राम किशुन पटेल को प्रमोट करके महासचिव बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव, हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, जितेश मिश्रा आदि ने बधाई दी। हसीब अहमद ने बताया कि सोमवार को जिला कार्यालय में नए पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद के बहाने कांग्रेस की पटेलों को साधने की कोशिश

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे दिग्गज नेता जंग बहादुर पटेल के बेटे प्रमोद सिंह पटेल को पार्टी में शामिल कराके कांग्रेस ने पटेल मतदाताओं के ध्रुवीकरण की लड़ाई और तेज कर दी है। इससे सपा को झटका तो लगा ही है, गठबंधन के भविष्य तथा फूलपुर लोकसभा सीट की दावेदारी को लेकर भी अटकलों का दौर तेज हो गया है। फूलपुर लोकसभा तथा आसपास के क्षेत्रों में पटेल मतदाताओं की प्रभावी भागीदारी है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि फूलपुर से जंगबहादुर पटेल दो बार सांसद रह चुके हैं। इनके अलावा रामपूजन पटेल, धर्मराज पटेल, नागेंद्र पटेल भी सांसद रहे। वर्तमान में यहां से केशरी देवी पटेल सांसद हैं।

ऐसे में कांग्रेस ने अपने समय के दिग्गज नेता रहे जंग बहादुर पटेल के पुत्र प्रमोद सिंह पटेल को पार्टी में शामिल कराके इस वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश की है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने प्रयागराज के ही राम किशुन पटेल का पार्टी में कद बढ़ाते हुए उन्हें प्रदेश सचिव से महासचिव बना दिया है। इसकी घोषणा भी शनिवार को की गई।

प्रमोद 2014 में प्रतापगढ़ से थे कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार


प्रमोद पटेल ने 2014 का लोकसभा चुनाव सपा के टिकट पर प्रतापगढ़ लोकसभा से लड़ा था। उस चुनाव में वह चौथे स्थान पर रहे। हालांकि उन्हें एक लाख 20 हजार से अधिक वोट मिले थे। अब प्रमोद पटेल के कांग्रेस में आने के बाद उन्हें फूलपुर लोकसभा सीट से जंग बहादुर पटेल के वारिस के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, यह सपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। ऐसे में प्रमोद को अपने साथ लाकर कांग्रेस ने सपा को दोहरा झटका दिया है।

हालांकि, प्रमोद पटेल के लिए भी फूलपुर लोकसभा सीट से दावेदारी की राह आसान नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ तो सपा यह सीट नहीं छोड़ना चाहेगी। इसके अलावा कांग्रेस में भी कई नेताओं ने इस सीट से टिकट के लिए नजर गड़ा रखी है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इस बार पार्टी कैडर के नेताओं को टिकट देगी। बाहर से आए किसी नेता को टिकट नहीं मिलेगा।

प्रमोद पटेल का भी कहना है कि उन्होंने फूलपुर से दावेदार के रूप में पार्टी ज्वाइन नहीं की है। एक कार्यकर्ता के तौर पर वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि मुलायम सिंह यादव के साथ पारिवारिक संबंध थे लेकिन अखिलेश यादव चाटुकारों से घिर गए हैं, पुराने नेताओं की उनकी नजर में कोई जगह नहीं है। वहीं, राहुल गांधी वंचित, युवाओं, किसानों की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं और एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed