Prayagraj Election Seat Result: शहर दक्षिणी से भाजपा के नंदी, पश्चिमी से सिद्धार्थनाथ, करछना से पीयूष और मेजा से सपा के संदीप जीते
up chunav result 2022 : प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से दो सीटों का रिजल्ट आ गया है। शहर दक्षिणी सीट से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 26 हजार 417 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के रईस चंद्र शुक्ल को कड़े मुकाबले में पराजित किया। इसी तरह मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह को पराजित किया। इसी तरह मेजा से सपा के संदीप सिंह पटेल ने भाजपा की नीलम करवरिया को पराजित कर दिया। करछना से भाजपा के पीयूष रंजन ने सपा के उज्ज्वल रमण को शिकस्त दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंडेरा मंडी प्रयागराज में मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में सात और कौशाम्बी की तीन सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है। up chunav result 2022 : डेढ़ घंटे की मतगणना में सिराथू से केशव, कुंडा से राजाभैया, रामपुर खास से मोना मिश्रा आगे चल रही हैं। इसी तरह मंझनपुर सीट से पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज आगे चल रही हैं। केशव प्रसाद मौर्य सपा की पल्लवी पटेल से 870 मतों से आगे चल रहे हैं।
इसी तरह कौशाम्बी की चायल सीट से सपा प्रत्याशी पूजा पाल, मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज और इलाहाबाद शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह आगे चल रही हैं। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे चल रहे हैं।
प्रतापपुर में पांचवें राउंड की मतगणना में अपना दल एस के राकेशधर त्रिपाठी से सपा की विजमा यादव 2164 वोटों से आगे चल रही हैं।
सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा
सोरांव में 21वें राउंड में पासा पलटता दिख रहा है। अब भाजपा गठबंधन के जमुना प्रसाद सरोज आगे हो गए हैं। जमुना को 59688 वोट और गीता पासी सपा को 58321 वोट मिले हैं।
27वें राउंड में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी करीब 22 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। नंदी को 90067 और रईस शुक्ला को 67498 वोट मिले हैं।
24वें राउंड में मंत्री नंदी करीब 20 हजार से आगे चल रहे हैं। उन्हें 80369 और सपा के रईस शुक्ला को 60705 वोट मिले हैं।
मेजा विधानसभा में 19वें राउंड तक नीलम करवरिया और सपा के संदीप पटेल के बीच कांटे की टक्कर रही। नीलम को 54762 और सपा को 54293 मत मिले हैं।
शहर पश्चिमी में 17वें राउंड की मतगणना में सिद्धार्थनाथ सिंह को 70075 और ऋचा सिंह को 54762 मत मिले हैं। इस तरह सिद्धार्थनाथ सिंह 30 हजार 486 मतों से आगे चल रहे हैं।
16वें राउंड की मतगणना में शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने 26 हजार से अधिक अंतर से बढ़त बना ली है। सिद्धार्थनाथ सिंह को 64395 और ऋचा सिंह को 30095 वोट मिले हैं।
सोरांव में सपा की गीता शास्त्री, भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी जमुना प्रसाद सरोज के करीब दो हजार मतों से आगे चल रही हैं।
बारा में छठें राउंड की गणना में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. वाचस्पति 26613 वोट, बसपा के डॉ. अजय 6355 और सपा के अजय 2187 मत प्राप्त कर चुके हैं। वाचस्पति भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।
मेजा में 11 राउंड की गणना में भाजपा की नीलम करवरिया सपा के संदीप पटेल से मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
11वें राउंड में योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी पिछड़ गए हैं। सपा के रईसचंद्र शुक्ल 7475 मतों से आगे चल रहे हैं। नंदी को 32567 और रईसचंद्र शुक्ल को 40042 वोट मिले हैं।
करछना में बड़ा उलटफेर हो गया है। सपा के उज्जवाल रमण सिंह को भाजपा गठबंधन के पीयूष रंजन निषाद से कड़ी टक्कर मिल रही है। पीयूष 6300 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रतापपुर में विजमा यादव की बढ़त जारी है। छठें राउंड के बाद 2364 मतों के अंतर से वह भाजपा गठबंधन के राकेशधर से आगे चल रही हैं। विजमा को 16901 और राकेशधर को 14506 वोट मिले हैं।
छठें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद शहर पश्चिमी सीट से योगी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह से सात हजार मतों से आगे निकल गए हैं। ऋचा सिंह को अब तक 16424 और सिद्धार्थनाथ सिंह को 23249 वोट मिले हैं।
योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी कुछ वोटो से पीछे होने के बाग अगले राउंड में करीब 100 वोटों से सपा प्रत्याशी रईस अहमद से आगे हो गए हैं।
प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना आगे चल रही हैं। प्रतापगढ़ में महुली मंडी मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। एसपी ने पुलिस बल से भीड़ को तितर बितर करा दिया।
इसी तरह कुंडा विधानसभा से रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया करीब 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। पट्टी से सपा के राम सिंह पटेल योगी सरकार के मंत्री मोती सिंह से 205 मतों से आगे चल रहे हैं। बाबागंज से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी विनोद सरोज ने बढ़त बना ली है। रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, विश्वनाथगंज से जीतलाल पटेल आगे चल रही हैं। जबकि सदर से अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल पीछे चल रही हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां अभी पहले राउंड की मतगणना पूरी हुई है।
प्रयागराज की मेजा सीट से बीजेपी की नीलम करवरिया चौथे राउंड की मतगणना में सपा के संदीप पटेल से महज 26 वोट से आगे हैं।
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शहर पश्चिमी सीट से जीत दर्ज की। सिद्धार्थ ने सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह को 40 हजार के भारी अंतर से पराजित किया।