फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Cabinet: Many contenders this time for minister in CM Yogi Adityanath government, these names may be stamped

यूपी मंत्रिमंडल : योगी सरकार में मंत्री के लिए इस बार कई दावेदार, इन नामों पर लग सकती है मुहर

Sat, 12 Mar 2022 05:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 05:20 AM IST
सार

वर्तमान योगी सरकार में प्रयागराज की शहर पश्चिम विधानसभा से सिद्धार्थ नाथ सिंह और दक्षिण विधानसभा से नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भले ही विधानसभा चुनाव सिराथू से लड़े हों लेकिन उन्हें प्रयागराज का ही माना जाता है।

विज्ञापन
UP Cabinet: Many contenders this time for minister in CM Yogi Adityanath government, these names may be stamped
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार का गठन होली के पहले होने की बात सामने आने के बाद अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि प्रयागराज से इस बार किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। मिशन 2024 को देखते हुए इस बात की चर्चा ज्यादा है कि योगी सरकार में इस बार जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। चर्चा है कि प्रयागराज के गंगापार एवं यमुनापार की विधानसभा सीट से जीते हुए विधायकों को इस बार सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन





वर्तमान योगी सरकार में प्रयागराज की शहर पश्चिम विधानसभा से सिद्धार्थ नाथ सिंह और दक्षिण विधानसभा से नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भले ही विधानसभा चुनाव सिराथू से लड़े हों लेकिन उन्हें प्रयागराज का ही माना जाता है।

विज्ञापन

सिद्धार्थनाथ और नंदी ने फिर दर्ज की जीत

इस बार नंदी और सिद्धार्थ ने एक बार फिर से चुनाव जीत लिया है। ऐसे में मंत्री के लिए उनकी दावेदारी तो बन ही रही है साथ ही गंगापार एवं यमुनापार से भी एक-एक विधायक को राज्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा सियासी गलियारे में शुक्रवार को रही। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार में जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही मंत्री बनाए जाएंगे।




प्रयागराज में पटेल वोटरों की पर्याप्त संख्या को देखते हुए फूलपुर विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक बने प्रवीण पटेल का नाम मंत्री पद के लिए चल रहा है। इसके अलावा यमुनापार से भाजपा ने इस बार कोरांव, बारा विधानसभा में दोबारा कब्जा तो जमाया ही, साथ ही पहली बार करछना भी जीत लिया।

यमुनापार से भी किसी विधायक को मिल सकता है मंत्रिपद

पार्टी के भितरखाने चर्चा है कि यमुनापार की जीती हुई इन तीन सीटों में से किसी एक को सरकार में मंत्री का पद मिल सकता है। करछना से पीयूष रंजन की बात करें तो उन्हें निषाद पार्टी के कोटे से इस बार चुनाव लड़ाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा कम से कम मंत्री पद की दो सीट मांगे जाने की चर्चा है। अगर उनकी बात मान ली गई तो पीयूष का निषाद पार्टी के कोटे से मंत्री बनना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed