{"_id":"5f361ebb8ebc3e3cb354edf1","slug":"up-board-will-have-online-studies-throughout-year-examinations-in-march-academic-calendar-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में सालभर होगी ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षाएं मार्च में, अकादमिक कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में सालभर होगी ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षाएं मार्च में, अकादमिक कैलेंडर जारी
Fri, 14 Aug 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कोरोना संक्रमण के कारण इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा मार्च-अप्रैल में कराएगा। 18 अगस्त से स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी, जो सालभर चलेंगी।
हर महीने के आखिर में ऑनलाइन परीक्षाएं भी होंगी। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अकादमिक कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष 31 जनवरी 2021 तक शिक्षकों को पढ़ाई पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है।
प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी 2021 के पहले एवं दूसरे सप्ताह में कराने की तैयारी है, जबकि प्री-बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 में तीसरे और चौथे सप्ताह में कराने की बात कही गई है। वहीं, अप्रैल 2021 में नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
बोर्ड ने अपने शैक्षिक पंचांग में पूरे वर्ष ऑनलाइन कक्षाएं और ऑनलाइन परीक्षा के साथ एनसीसी, स्काउट-गाइड की गतिविधियों के संचालन की बात भी कही है।

बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों ,मंडलीय शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को शैक्षिक पंचांग भेज दिया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश में अगर स्थितियां सुधरती हैं तो ऑफलाइन पढ़ाई और परीक्षाएं भी आयोजित की जा सकती हैं।