फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Static Magistrate of three examination centers in Prayagraj measured

UP Board : प्रयागराज में तीन परीक्षा केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट नपे, तीन वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों पर भी

Fri, 24 Feb 2023 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 10:59 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी मिलने के बाद बोर्ड की तरफ से प्रयागराज के यमुनापार इलाके में तीन परीक्षा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई। तीनों केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया गया।

विज्ञापन
UP Board Static Magistrate of three examination centers in Prayagraj measured
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी मिलने के बाद बोर्ड की तरफ से प्रयागराज के यमुनापार इलाके में तीन परीक्षा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई। तीनों केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया गया। इसके पीछे बड़ा कारण इन केंद्रों में स्ट्रांग रूम की चाभी केंद्र व्यवस्थापकों के पास मिली। जबकि निर्देश था कि यह चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। ऐसे में शासनादेश का उल्लंघन को देखते हुए कार्रवाई हुई।

विज्ञापन


केंद्र पर पूर्व की रिकार्डिंग नहीं थी और आपरेटर भी गैर हाजिर था। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। साथ ही तीनों केंद्रों के बाह्य केंद्र व्यस्थापकों को भी हटाने का निर्देश दिया गया है। इनमें से दो केंद्र व्यवस्थापकों को बदला दिया गया। वहीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान बलिया में दो तथा प्रतापगढ़ एवं आजमगढ़ में एक-एक साल्वर पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुक्रवार को इंटर अंग्रेजी विषय का पेपर था। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर विशेष सर्तकता बरतने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कई केंद्रों पर जांच के दौरान गड़बड़ी मिली। इसके बाद बोर्ड की तरफ से कार्रवाई करते हुए नैनी के केदारनाथ जायसवाल इंटर कालेज में सभी कक्ष निरीक्षकोंं को हटाने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि यहां के बाह्य केंद्र व्यवस्थापक पूर्व में उसी कालेज के शिक्षक रह चुके थे, जिस विद्यालय का सेंटर आया था। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने के कारण बोर्ड के अधिकारी स्वयं कई केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। प्रयागराज के यमुनापार इलाके में बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ल को कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी की सूचना मिली तो वह जांच के लिए पहुंच गए। नैनी के केदारनाथ जायसवाल इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर सचिव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट उदासीनतापूर्ण ढंग से ड्यूटी करते मिले, यहां पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट बेसिक शिक्षा के हेड मास्टर को बनाया गया था।

केंद्र पर स्ट्रांग रूम की एक चाभी केंद्र व्यस्थापक के पास दिए हुए थे। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। सभी कक्ष निरीक्षक भी हटाए जाएंगे और केंद्र पर राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी जाएगी। सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सवित्त पोषित है केदारनाथ जायसवाल इंटर कालेज
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि जिस केदारनाथ जायसवाल इंटर कालेज में गड़बड़ी पकड़ी है वह सवित्त पोषित है। यहां पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सेंटिग करके बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की डयूटी लगाई गई। इस परीक्षा केंद्र पर सरस्वती विद्या निकेतन कालेज का केंद्र बनाया गया था। खास बात यह है कि पिछले वर्षों में भी जहां इस कालेज का सेंटर जाता रहा है। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक इसी शिक्षक को बनाया जाता रहा है। इस बार भी यही हुआ। इसकी सूचना सचिव दिव्यकान्त शुक्ल को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और शिकायत को सही पाया।

उन्होंने इस मामले में डीआइओएस कार्यालय की भूमिका को गंभीरता से लिया। इसके बाद बोर्ड सचिव और अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय विभा मिश्रा जांच के लिए कमला स्मारक इंटर कॉलेज पहुंचे। जांच के दौरान पूर्व की रिकार्डिंग नहीं दिखाई गई। आपरेटर रिकार्डिंग नहीं दिखा सके। केंद्र व्यवस्थापक के पास स्ट्रांग रूम की चाभी मिली। यहां भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट ,बाह्य केंद्र व्यस्थापक की भूमिका भी संदिग्ध दिखी। सचिव ने यहां भी सभी जिम्मेदार लोगों को हटाने की संस्तुति की है। केंद्र को काली सूची में डाला जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।

राजरानी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गड़बड़ियों की जांच के लिए निकले बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने शंकरगढ़ इलाके के राजरानी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को साल्वर गिरोह की सूचना पर छापा मारा। यहां भी केंद्र में सीसीटीवी रिकार्डिंग नहीं मिली। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भूमिका ठीक नहीं थी। केंद्र व्यस्थापक के पास स्ट्रांग रूम की चाभी मिली। यहां भी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक समेत दोनों जिम्मेदार पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। परीक्षा केंद्र को काली सूची में डाला जाएगा।

इंटर अंग्रेजी के पेपर में 1.91 लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान 1.91 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 23,60,275 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1,91,805 परीक्षा देने नहीं आए। वहीं हाईस्कूल कृषि विज्ञान की परीक्षा में 30,424 में 1542 नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed