{"_id":"625fcec89efafc65f263a758","slug":"up-board-secondary-education-council-amends-guidelines-all-school-teachers-can-become-examiners-in-practical-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिशा निर्देश में किया संशोधन, प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी स्कूलों के शिक्षक बन सकेंगे परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिशा निर्देश में किया संशोधन, प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी स्कूलों के शिक्षक बन सकेंगे परीक्षक
Wed, 20 Apr 2022 02:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:43 PM IST
सार
परीक्षा मंडलवार दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच संपन्न होगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 की प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी स्कूलों के शिक्षक परीक्षक बन सकेंगे। परिषदने पूर्व में सिर्फ राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को परीक्षक बनाने का दिशा निर्देश जारी किया था। लेकिन कुछ ही घंटे बाद संशोधित दिशा निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन
इस बार विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित लिखित परीक्षाएं केंद्र पर ही कराई जाएंगी। परीक्षा मंडलवार दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच संपन्न होगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। दूसरे चरण में 28 अप्रैल से 4 मई के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा वायस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। संवाद
विज्ञापन