फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board revised exam center list 2019-20

यूपी बोर्ड: 27 तक जारी होगी परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची

Sat, 16 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board revised exam center list  2019-20
शासन ने परीक्षा केंद्रों के बारे में आपत्ति का निस्तारण करके संशोधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए बोर्ड की ओर से जारी संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची के बारे में आपत्तियों का निस्तारण अब 27 नवंबर तक किया जा सकेगा। शासन के संयुक्त सचिव जय शंकर दुबे की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षाओं के ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों के बारे में आपत्तियां आमंत्रित करने एवं उनका निस्तारण किए जाने के निर्धारित तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है।

संभावित परीक्षा केंद्रों के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक के पास प्रधानाचार्यों की ओर से आपत्ति और शिकायत 19 नवंबर तक की जा सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास आई आपत्ति का परीक्षण के बाद उनका निस्तारण करके यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 27 नवंबर तक ऑनलाइन अग्रसारित किया जा सकेगा। बोर्ड की ओर से पूर्व में आपत्ति लेने की तिथि 14 नवंबर और आपत्ति का निस्तारण करने की तिथि 22 नवंबर तय की गई थी। शासन की ओर से तिथि बढ़ाए जाने के बाद अब केंद्रों के बारे में परीक्षण करके उनका निस्तारण किया जा सकेगा। शासन की ओर से आपत्ति लेने की तिथि 19 नवंबर तक बढ़ाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज आरएन विश्वकर्मा ने परीक्षा केंद्रों के बारे में आपत्ति लेने की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed