फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result 2023: UP Board created history, for the first time in 100 years, results will be released on A

UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड ने रचा इतिहास, सौ साल में पहली बार 25 अप्रैल को जारी करेगा परिणाम

Mon, 24 Apr 2023 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 08:47 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। उसके बाद से अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा है। हालांकि वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया गया था।

विज्ञापन
UP Board Result 2023: UP Board created history, for the first time in 100 years, results will be released on A
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। उसके बाद से अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा है। हालांकि वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार 16 फरवरी से चार मार्च तक दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 58 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के साथ ही बोर्ड ने इस बात का संकेत भी दे दिया था कि परीक्षा परिणाम भी समय से पहले जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का परिणाम तैयार होने के बाद चुनाव आचार संहिता का मामला फंस गया। हालांकि समस्या के निस्तारण के साथ ही बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी।

परीक्षा परिणाम मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड के मुख्यालय से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed