फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board result 2020: Pranjal Singh of Prayagraj gets second place in Inter

up board result 2020ः प्रयागराज के प्रांजल सिंह ने इंटर में प्राप्त किया दूसरा स्थान, बोले- पॉजिटिव सोच ने दिलाई सफलता

Sun, 28 Jun 2020 03:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jun 2020 03:01 AM IST
सार

  • हिंदी-98
  • अंग्रेजी-86
  • गणित-99
  • फिजिक्स-98
  • कमेस्ट्री-99
  • कुल प्राप्तांक-480
 

विज्ञापन
up board result 2020: Pranjal Singh of Prayagraj gets second place in Inter
prayagraj news: प्रांजल सिंह, यूपी बोर्ड इंटमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव के इंटरमीडिएट के छात्र प्रांजल सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इनके पिताजी अवधेश सिंह उसी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं जहां से इन्होंने टॉप किया है। आईएएस बनकर वह देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

up board result 2020: Pranjal Singh of Prayagraj gets second place in Inter
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इंटरमीडिएट में प्रदेश के सेकंड टॉपर प्रांजल सिंह की माताजी भी परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं। प्रांजल सिंह का कहना है कि वह रोज छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। 

up board result 2020: Pranjal Singh of Prayagraj gets second place in Inter
UP board result - फोटो : Social Media
यूपी में इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रांजल का कहना है कि अभिभावकों ने उनके मन में कभी निगेटिव विचार नहीं आने दिया।  उनकी इस सफलता में पिताजी का पूरा सहयोग रहा। इसके अलावा शिक्षकों का भी सहयोग रहा।

प्रांजल कोचिंग और ट्यूशन नही करते थे। वह किसी विषय की विशेष जानकारी के लिए अच्छे अध्यापकों के घर जाकर अपना कंसेप्ट क्लियर करते थे।

प्रारंभ में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, किंतु माता-पिता के मोटीवेशन के बाद वह शैक्षिक अभिरुचि लेने लगे। वह अपनी इच्छानुसार देर रात तक स्वाध्याय करते और सुबह देर से जागते।
विज्ञापन

up board result 2020: Pranjal Singh of Prayagraj gets second place in Inter
UP Board Result 2020 (बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी) - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया और मोबाइल से उनकी पूरी तरह से दूरी तो नहीं थी लेकिन इसका उपयोग उन्होंने स्टडी के लिए ही किया। यू-ट्यूब के माध्यम से उन्होंने पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया के अन्य साइटों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। 

up board result 2020: Pranjal Singh of Prayagraj gets second place in Inter
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : self
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रांजल का कहना है वह आगे बीए करना चाहते हैं। प्रांजल की बड़ी बहन भी स्टेट रैंक हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल वह नीट की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed