फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board: Pata result from new pattern

यूपी बोर्ड : नए पैटर्न से पिटा रिजल्ट

Mon, 29 Apr 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
UP board: Pata result from new pattern
up board

यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 नए प्रयोगों के लिए जानी जाएगी। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान में एनसीईआरटी पैटर्न को लागू किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में दो और तीन प्रश्नपत्र की बजाय एकल प्रश्नपत्र की व्यवस्था लागू की गई। ऐसे में परीक्षाफल में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि बदलाव परीक्षाफल पर भारी पड़ा।
बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो भूगोल का परीक्षाफल 86.52 फीसदी से कम होकर 79.25 फीसदी, नागरिक शास्त्र का परिणाम 74.37 से कम होकर 66.28 फीसदी, अर्थशास्त्र का परिणाम 84.02 से कम होकर 78.42 फीसदी, समाजशास्त्र का परिणाम 89.68 से कम होकर 83.06 फीसदी एवं इतिहास के रिजल्ट में सबसे कम 67.55 फीसदी से 66.68 फीसदी हो गया। इस प्रकार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र विषय में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाए जाने के बाद परिणाम में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान में पहले से ही एकल प्रश्नपत्र की व्यवस्था लागू होने से परीक्षार्थियों ने यहां तो बदलाव को स्वीकार कर लिया और हाईस्कूल का परिणाम पिछले वर्ष 77.42 फीसदी की अपेक्षा इस बार 80.52 फीसदी रहा। सर्वार्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुरार जी त्रिपाठी का कहना है कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के परिणाम में बहुत अंतर नहीं आया, लेकिन यह बदलाव इंटरमीडिएट में भारी पड़ा। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि पहले वर्ष बदलाव का असर दिखाई पड़ता है, आगे से छात्र एवं शिक्षक दोनों बदलाव के अनुरूप अपने को ढाल लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed