फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Up Board: Over 1.68 lakh drop out of high school mathematics exams

UP Board : हाईस्कूल गणित की पेपर में 1.68 लाख से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा

Tue, 21 Feb 2023 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

गणित की परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 22,12,692 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, लेकिन इसमें से परीक्षा केंद्रों तक 1,68,155 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। इंटर व्यवसायिक परीक्षा में 40,003 में 2003 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
Up Board: Over 1.68 lakh drop out of high school mathematics exams
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। मंगलवार को हाईस्कूल गणित के प्रश्नपत्र को लेकर एक दिन पहले से ही परीक्षा केंद्रों पर सर्तकता बढ़ाने का निर्देश शासन की तरफ से दिया गया था, ऐसे में परीक्षा के दौरान केंद्रों पर जिलों के आला अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे। प्रदेश में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा को लेकर सॉल्वर गिरोह पर लगातार जांच टीमें नजर बनाए रही। परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए बोर्ड के अधिकारी कंट्रोल रूम से लगातार प्रदेश भर के शिक्षाधिकारियों के संपर्क में रहे। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। नतीजा यह रहा है कि गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

विज्ञापन


गणित की परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 22,12,692 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, लेकिन इसमें से परीक्षा केंद्रों तक 1,68,155 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। इंटर व्यवसायिक परीक्षा में 40,003 में 2003 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड के अफसरों की केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्षा निरीक्षकों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने की वजह से शिक्षा माफिया भी सेंटर से दूर है। बोर्ड सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

7083 केंद्रों की विशेष नगरानी

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान 7083 परीक्षा केंद्रों की विशेष नगरानी की गई। बोर्ड के कंट्रोल रूम से अधिकारियों ने यह निगरानी की। जिले के अधिकारियों को विशेष रूप से कई केंद्रों में रात्रि को जांच के लिए भेजा गया। सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक परीक्षा के पहले दिन से प्रक्रिया जारी है। जो आगे भी चलेगी। वैसे अब तक लगभग सभी केंद्रों के निगरानी की जा चुकी है। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव भी अपने परिक्षेत्र के जिलों की मानिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed