फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divyakant Shukla gets responsibility in UP board, becomes OSD

UP Board: यूपी बोर्ड में दिव्यकांत शुक्ल को मिली जिम्मेदारी, ओएसडी बने

Mon, 22 Jun 2020 07:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 07:17 PM IST
सार

  • शासन ने बोर्ड सचिव के साथ सहयोग एवं आंतरिक व्यवस्था के लिए सौंपी नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
Divyakant Shukla gets responsibility in UP board, becomes OSD
UP board result - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल दिव्यकांत शुक्ल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। 30 जून को वर्तमान सचिव नीना श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद दिव्यकांत शुक्ल को बोर्ड सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा। शासन की ओर से जारी पत्र में अतिरिक्त प्रभार के पद का तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। शासन के निर्देश के बाद दिव्यकांत शुक्ल ने पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अतिरिक्त प्रभार के दौरान यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव को प्रस्तुत होने वाली सभी पत्रावलियां अब ओएसडी दिव्यकांत शुक्ल के देखने के बाद प्रस्तुत की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर सचिव आराधना शुक्ला की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव 30 जून को सेवानिवृत्त हो रही हैं। बोर्ड के कार्यो में तारतम्य बनाए रखने के लिए आंतरिक व्यवस्था के लिए दिव्यकांत को संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल के साथ विशेष कार्याधिकारी का दायित्व सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड के सामने ऐसी कई चुनौतियां

यूपी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। लगभग 50 लाख छात्र अपना परिणाम सबसे अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इन दिनों छात्रों के मन में अनेक सवाल चल रहे होंगे। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड राहत की खबर लेकर आया है। बता दें कि इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले छात्र भी पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। कोरोना के चलते बोर्ड के सामने ऐसी कई चुनौतियां है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका

ध्यान दें कि बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों की तरह 12वीं कक्षा के छात्रों को भी पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी फेल हो गया है तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी का पूरा एक साल खराब नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed