{"_id":"627d2811797c3f6a23054bbb","slug":"up-board-opportunity-for-students-deprived-of-practical-examination-from-may-17-to-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : प्रायोगिक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को 17 से 20 मई तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : प्रायोगिक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को 17 से 20 मई तक मौका
Thu, 12 May 2022 09:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 May 2022 09:00 PM IST
सार
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने संबंधित परीक्षार्थियों को निर्देश जारी किए हैं कि कि तत्काल अपने प्रधानाचार्य से संपर्क करें और निर्धारित तिथियों के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हों। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा के लिए एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या तकरीबन एक लाख पांच हजार है। इनके लिए 17 से 20 मई तक प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने संबंधित परीक्षार्थियों को निर्देश जारी किए हैं कि कि तत्काल अपने प्रधानाचार्य से संपर्क करें और निर्धारित तिथियों के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हों। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित सूचनाएं और तथा परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित जानकारियां स्कूलों के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षकों के पोर्टल एवं संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के पोर्टल पर भी अलग से अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन