फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Now the children of ninth will also learn to make drones, will also be expert in cyber security

Nikay Chunav:  बूथवार वोटिंग की समीक्षा में भाजपा को जीत का अंतर बढ़ने की आस, हाईकमान को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sat, 06 May 2023 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 12:15 PM IST
सार

भाजपा ने नगर निगम में महापौर और सौ वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के लिए हुए मतदान की शुक्रवार को बूथवार समीक्षा की। शहर की तीन विधानसभाओं में शहर दक्षिणी, उत्तरी और पश्चिमी के साथ ही आंशिक करछना, फूलपुर और फाफामऊ के पोलिंग एजेंटों से बूथवार वोटिंग की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
UP Board: Now the children of ninth will also learn to make drones, will also be expert in cyber security
भाजपा लोगो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ने नगर निगम में महापौर और सौ वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के लिए हुए मतदान की शुक्रवार को बूथवार समीक्षा की। शहर की तीन विधानसभाओं में शहर दक्षिणी, उत्तरी और पश्चिमी के साथ ही आंशिक करछना, फूलपुर और फाफामऊ के पोलिंग एजेंटों से बूथवार वोटिंग की जानकारी ली गई। इस दौरान कम वोटिंग के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के काम पर हर वर्ग का वोट मिलने से जीत का अंतर पिछले चुनाव से अधिक होने का अनुमान लगाया गया। यह रिपोर्ट काशी प्रांत के अलावा प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव के रिहर्सल के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि सौ वार्डों वाले इस नगर निगम की सीमा में तीन शहरी विधानसभा क्षेत्रों के अलावा आसपास के तीन अन्य जो विधानसभा क्षेत्र आंशिक रूप से शामिल हैं, उन सभी में मौजूदा समय में भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में भाजपा इस चुनाव में विधानसभा वार मिले मतों की जानकारी जुटा रही है। इसके लिए महानगर कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के अलावा जिले के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।

विज्ञापन

इस दौरान शहर के सभी सौ वार्डों में मतदान की स्थिति और भाजपा को मिलने वाले मतों के आंकड़े जुटाए गए। पोलिंग एजेंटों से बूथवार स्थिति की जानकारी ली गई। कम वोटिंग के बावजूद हर जगह भाजपा के पक्ष में मतदान की जानकारी मिली। संगठन के नेताओं ने समीक्षा के आधार पर इस बार 70-80 हजार मतों के अंतर से महापौर पद पर जीत का आकलन व्यक्त किया। इसके अलावा 50-55 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की जीत का अनुमान लगाया गया। हालांकि, शहर दक्षिण के चौक, मुट्ठीगंज, मोहत्सिमगंज, बहादुरगंज, कीडगंज, रामबाग में कम औसत से वोटिंग पर चिंता भी जताई गई।

कहा जा रहा है कि वहां ज्यादातर भाजपा के ही वोटर हैं, लेकिन वह निकले ही नहीं। इन इलाकों के बूथों पर जहां भाजपा को तीन से चार सौ मत मिलते रहे हैं, वहीं इस बार सौ से 150 मत तक सिमटने की आशंका है। इसी तरह शहर उत्तरी और पश्चिमी के भी कई बूथों पर वोटिंग के लिए परंपरागत मतदाताओं के न निकलने की बात आई है। इन सबके बावजूद भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि जीत बड़े अंतर से होगी।

सभी सौ वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के नाम-फोन नंबर तलब

नगर निगम के चुनाव में कहां क्या हुआ है, इसका आकलन काशी प्रांत अलग से कराएगा। इसके लिए शुक्रवार को काशी प्रांत की ओर से सभी सौ वार्डों में कमल निशान पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची मांग गई। साथ ही उनके फोन नंबर भी मांगे गए। कहा जा रहा है कि काशी प्रांत की ओर से अपने स्तर से नगर निगम में वार्ड वाइज स्थिति की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी, ताकि हकीकत का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed