यूपी बोर्ड : प्रयागराज के मेधावियों का दिखा दम, टॉप टेन में बढ़ी भागीदारी, 18 छात्रों ने बनाई जगह
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल प्रयागराज के मेधावियों ने एक बार फिर अभी योग्यता साबित की है। मंगलवार को घोषित दोनों परीक्षाओं के परिणाम में यहां के 18 छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल प्रयागराज के मेधावियों ने एक बार फिर अभी योग्यता साबित की है। मंगलवार को घोषित दोनों परीक्षाओं के परिणाम में यहां के 18 छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने इंटर की मेरिट में जगह बनाई है। हालांकि मेरिट लिस्ट में रैंक के हिसाब से यहां के विद्यार्थी विगत वर्षों की तुलनाों कुछ पीछे रह गए हैं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की सुबाशना ने चौथी रैंक के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। सुबाशना को 484 अंक हासिल हुए हैं। इसी विद्यालय की फॉजिया नाज ने 483 अंकों के साथ सूची में पांचवा स्थान हासिल किया है। नैनी के एसबीएम इंटर कॉलेज के अनुज सिंह एवं हंडिया के एमआरडीबी इंटर कॉलेज की नंदनी ने भी 483 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
इनके अलावा भोलानाथ राम सुख पटेल इंटर काॅलेज के कार्तिकेय पटेल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की आयुषी सिंह, हर्षिता यादव एवं जेडीएसवीएम इंटर काॅलेज के आदर्श तिवारी (छठी रैंक), कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज सिकारो के अनुज सिंह, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के नितिन तिवारी, झूंसी के सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज के शशांक यादव (सातवी रैंक), जेडीएसवीएम इंटर कॉलेज रसूलाबाद की सोनल सिंह (आठवीं रैंक), ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के आयुष मिश्रा, आरबीवाईएसएसआई कॉलेज प्रतापपुर के नेहा यादव (नाैंवीं रैंक) के साथ टॉप टेन में जगह बनाई है।
वहीं पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंशिका यादव ने सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसी स्कूल की आंचल यादव तथा कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की जीया मिश्रा ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है
।2021 में सभी छात्र प्रमोट कर दिए गए थे। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई थीं। वहीं 2020 में जिले के प्रांजल सिंह ने भी सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, प्रांजल प्रयागराज से अकेले रहे जिन्होंने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई थी। 2019 में भी कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आकांक्षा शुक्ला ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस तरह से 2023 की मेरिट लिस्ट में प्रयागराज की भागीदारी बढ़ी है।
हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में भी यहां के चार विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। गीता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनी के शिवम पांडेय ने 580 अंक प्रदेश की सूची में नौंवीं रैंक हासिल की है। एसआर इंटर कॉलेज घटवा के मनीष पटेल, एलबीएसटी इंटर कॉलेज मांडा की साना एवं जेडीएसवीएम इंटर कॉलेज रसूलाबाद के विकास चतुर्वेदी 579 अंक के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया है।
वहीं पिछले वर्ष नैनी के श्री बीपी सिंह बालिका हाईस्कूल की आस्था सिंह ने सूबे की मेरिट लिस्ट में चौथा तथा कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आस्था सिंह ने १०वां स्थान हासिल किया है। इससे पहले 2020 की मेरिट लिस्ट में यहां के तीन विद्यार्थी शामिल रहे। बीबीएस इंटर कॉलेज की सृष्टि तथा एमआरडी इंटर कॉलेज दौलतपुर के नमन ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया था। वहीं यहां की गार्गी यादव ने नौंवा स्थान हासिल किया था। 2019 में भी प्रयागराज के अक्षय कुमार ने टॉप टेन में जगह बनाई थी।