फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Marks Improvement Exam 2021: Waiting for results even after one month of examination

यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा 2021 : परीक्षा के एक माह बाद भी परिणाम का इंतजार 

Thu, 11 Nov 2021 07:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board Marks Improvement Exam 2021: Waiting for results even after one month of examination
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2021 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों के लिए अंकसुधार परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा छह अक्तूबर को संपन्न हुई। सूबे में अंकसुधार परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 79 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन के समय बोर्ड की ओर से दावा किया गया था कि नवंबर के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद भी अब तक परिणाम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


परिणाम कब जारी होगा, इसको लेकर शिक्षा विभाग के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं परिणाम जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि  अंकसुधार परीक्षा का परिणाम जारी न होने से अगली कक्षा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना वायरस के चलते यूपी बोर्ड सत्र 2021 की परीक्षा नहीं आयोजित हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों को निर्धारित फार्मूले पर अंक प्रदान कर परिणाम घोषित कर दिया। 31 जुलाई को परिणाम जारी होने के बाद तमाम अभ्यर्थियों का आरोप था कि उन्हें जो नंबर विद्यालय की ओर से भेजे गए थे, उससे बहुत कम अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट रहे। इस पर यूपी बोर्ड ने अंकसुधार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लगभग 79 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। अंकसुधार परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्तूबर को संपन्न हुई थी। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 9 अक्तूबर से शुरू हुआ था।


यूपी बोर्ड के सचिव डॉ.दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि अंकसुधार परीक्षा की उत्तरपुस्तिाकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। अंकसुधार परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed