{"_id":"6009d5058ebc3e30960c5194","slug":"up-board-intermediate-experimental-exams-between-3-and-22-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन से 22 फरवरी के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन से 22 फरवरी के बीच
Fri, 22 Jan 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की 2021 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि तीन से 22 फरवरी के बीच दो चरणों में तय की गई है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से कहा गया है कि 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले चरण में तीन से 12 फरवरी और दूसरे चरण में 13 से 22 फरवरी के बीच होंगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य 25 फरवरी से अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल में 13 से 22 फरवरी के बीच होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहले चरण में तीन से 12 फरवरी के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल से जुड़े जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में 13 से 22 फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल से जुड़े जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। सचिव ने परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्योँ से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड सचिव की ओर से कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा में 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक और 50 फीसदी अंक बाह्य परीक्षक के जिम्मे होंगे।
विज्ञापन