फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Help desk started for examinees, problems will be solved

UP Board : परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क शुरू, समस्याओं का मिलेगा समाधान

Tue, 06 Jan 2026 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 03:06 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ लिखित परीक्षाओं से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
UP Board Help desk started for examinees, problems will be solved
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार से हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी है। यह व्यवस्था बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लागू की गई है ताकि छात्र-छात्राएं लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं, विषयगत शंकाओं, परीक्षा भय, तनाव और जिज्ञासाओं का समय पर समाधान प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ लिखित परीक्षाओं से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ-साथ यूपी बोर्ड निदेशालय में भी हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शंका, समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्प डेस्क से संपर्क कर समय रहते जानकारी प्राप्त करें ताकि परीक्षा की तैयारी बिना किसी दबाव के कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रतिशत विद्यालयों का होगा रैंडम ऑडिट

सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा लगभग दो प्रतिशत विद्यालयों का रैंडम ऑडिट भी कराया जाएगा।

दो चरणों में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

प्रथम चरण (24 जनवरी से एक फरवरी)
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती मंडल।
द्वितीय चरण (दो फरवरी से नौ फरवरी)
अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर मंडल।

इन नंबरों के जरिये हेल्प डेस्क से करें संपर्क

यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज : 18001805310, 18001805312

क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ : 9454457256, 0121-2660742

बरेली : 9012418147, 0581-2576494

प्रयागराज : 9454457246, 0532-2423265

वाराणसी : 7355004355, 0542-2509990

गोरखपुर : 6394717234, 0551-2205271

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed