{"_id":"62c5e685cb2197070d15cceb","slug":"up-board-failed-candidates-should-apply-for-compartment-exam-from-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: फेल परीक्षार्थी दस से करें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: फेल परीक्षार्थी दस से करें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन
Thu, 07 Jul 2022 01:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:16 AM IST
सार
- - हाईस्कूल के परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए एक विषय के लिए इंप्रूवमेंट जबकि दो विषयों में से किसी एक के लिए दे सकते हैं कंपार्टपेंट परीक्षा
- -इंटर में मानविकी, वैज्ञानिक, वाणिज्य के किसी एक विषय व कृषि भाग- एक व दो के विद्यार्थी किसी एक प्रश्नपत्र में दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
UP Board Exam
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 से 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक हाईस्कूल के विद्यार्थी इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत अनुत्तीर्ण हुए एक विषय और कंपार्टमेंट के तहत अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से किसी एक कीं परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग से सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-1 व 2 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र एवं व्यावसायिक वर्ग के लिए निर्धारित ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्ह माने जाएंगे। इसके लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को क्रमश: 256.50 व 306 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।
इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक परीक्षार्थी अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क के साथ एक प्रार्थनापत्र व अंकपत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करेंगे। प्रधानाचार्य 10वीं और 12वीं के इच्छुक छात्रों के परीक्षा शुल्क अलग-अलग एकमुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमाकर शुल्क का विवरण तथा संबंधित छात्र का अनुक्रमांक एवं उसके इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय को 25 जुलाई तक अपने विद्यालय की यूजर आईडी एवं पासवर्ड से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
हाईस्कूल के जो छात्र आंतरिक मूल्यांकन और इंटर के जो परीक्षार्थी प्रयोगात्मक भाग में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियों की सूचना बाद में दी जाएगी। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार कुल 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से कुल 22 लाख यानी कुल 88.18 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 19 लाख यानी 85.33 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए।