फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board exam will be held at 7864 centres, 889 exam centers reduced this time compared to last year.

UP Board : 7864 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, पिछले साल के मुकाबले इस बार कम हो गए 889 परीक्षा केंद्र

Thu, 23 Nov 2023 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Nov 2023 07:09 PM IST
सार

परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए शासन की तरफ से 10 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया था। स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। 7864 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की संख्या 1017 है।

विज्ञापन
UP Board exam will be held at 7864 centres, 889 exam centers reduced this time compared to last year.
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड ने केंद्रों के निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में कमी आयी है। पिछले साल जहां 8753 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ था, वहीं इस बार केंद्रों की संख्या घटकर 7864 हो गई है।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए शासन की तरफ से 10 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया था। स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। 7864 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की संख्या 1017 है। जबकि 3537 एडेड विद्यालय और 3310 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि परीक्षा केंद्रों की संख्या में अभी बदलाव हो सकता है। बोर्ड की तरफ से जारी यह आंकड़ा टेंटेटिव (संभावित) है।

विज्ञापन

इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,03,863 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 29,54,036 है और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25,49,827 है। यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले परीक्षार्थियों की संख्या में भारी कमी आयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 58 लाख के करीब थी। यानी इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब तीन लाख छात्र संख्या में कमी आयी है। यहीं कारण है कि 2024 में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की संख्या घटकर 7864 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed