फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam: Ten Munnabhai caught, more than three and a half lakh left the exam

UP Board Exam : दस मुन्नाभाई पकड़े गए, साढ़े तीन लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 01 Mar 2023 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

प्रथम पाली हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सात एवं इंटर भौतिक विज्ञान में तीन मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। इनमें आजमगढ़ में तीन, मैनपुरी, देवरिया, बलिया में क्रमशः एक-एक परीक्षार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam: Ten Munnabhai caught, more than three and a half lakh left the exam
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को संपन्न हुई यूपी बोर्ड के अहम विषयों की परीक्षा में प्रदेश में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए 10 मुन्नाभाई पकड़े गए। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। वहीं प्रथम पाली अंग्रेजी की परीक्षा में सवा दो लाख परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली इंटर भौतिकी विज्ञान में डेढ़ लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रथम पाली हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सात एवं इंटर भौतिक विज्ञान में तीन मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। इनमें आजमगढ़ में तीन, मैनपुरी, देवरिया, बलिया में क्रमशः एक-एक परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर भौतिक विज्ञान में बलिया, फिरोजाबाद एवं सिद्धार्थनगर में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि प्रथम पाली अंग्रेजी की परीक्षा में 9 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इस परीक्षा में 29 लाख 77 हजार 625 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 2 लाख 22 हजार 145 अनुपस्थित रहे। कुल 8 हजार 753 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसी प्रकार इंटर में भी 9 फीसदी ने परीक्षा नहीं दी। कुल पंजीकृत 18 लाख 33 हजार 224 में 1 लाख 45 हजार 94 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का प्रत्येक दिन निरीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed