{"_id":"5f3568c68ebc3e3cd51886df","slug":"up-board-exam-in-march-april-academic-calendar-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च-अप्रैल में, एकेडमिक कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च-अप्रैल में, एकेडमिक कैलेंडर जारी
Thu, 13 Aug 2020 09:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बृहस्पतिवार को शैक्षिक पंचांग (एकेडमिक कैलेंडर) जारी कर दिया। सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण अबकी बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 मार्च-अप्रैल में कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। बोर्ड सचिव ने स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए 18 अगस्त 2020 की तिथि तय की है। साथ ही हर महीने के अंत में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परीक्षाएं भी होंगी।
यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जारी शैक्षिक पंचांग में विभिन्न कक्षाओं में ऑनलाइन, ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूरा करने के लिए 31 जनवरी 2021 तक का समय तय किया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी 2021 के पहले एवं दूसरे सप्ताह में कराने की तैयारी है, जबकि प्री-बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 में तीसरे और चौथे सप्ताह में कराने की बात कही गई है।
जारी पंचांग के अनुसार अप्रैल 2021 में नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की योजना है। बोर्ड ने अपने शैक्षिक पंचांग में पूरे वर्ष ऑनलाइन कक्षाएं और ऑनलाइन परीक्षा के साथ एनसीसी, स्काउट-गाइड की गतिविधियों के संचालन की बात भी कही है। बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों ,मंडलीय शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को शैक्षिक पंचांग भेज दिया गया है।