फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 55.25 lakh students will appear for exam at 8265 centres

UP Board : आज 8265 केंद्रों पर 55.25 लाख छात्र देंगे परीक्षा, नकल रोकने के लिए पहली बार इस्तेमाल होगी ये तकनीक

Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
सार

UP Board Exam: परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखवाए गए हैं। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के पैकेट तीन अधिकारियों की उपस्थित में खोले जाएंगे।

विज्ञापन
UP Board Exam 55.25 lakh students will appear for exam at 8265 centres
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से आरंभ होंगी। इसमें प्रदेश के 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार सेंट्रल कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी कराई जाएगी। नकलचियों पर नकेल कसने के लिए तकनीक से केंद्रों को लैस किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाहें फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने देर शाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। उन्होंने आला अफसरों के साथ केंद्रवार तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि परीक्षा की तमाम तैयारियों के साथ इस बार सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए क्विक रिस्पॉंस टीम (क्यूआरटी) टीम का गठन का किया गया है, जो 24 घंटे इन गतिविधियों पर नजर रखेगी। इस दौरान जो भी गड़बड़ी में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने बुधवार को गूगल मीट के जरिए प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को से भी परीक्षा की पुख्ता तैयारियों को परखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अधिकारियों की उपस्थित में खोले जाएंगे प्रश्न पत्र
परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखवाए गए हैं। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के पैकेट तीन अधिकारियों की उपस्थित में खोले जाएंगे। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। जिस विषय की परीक्षा है यदि उसके अलावा किसी अन्य विषय का प्रश्न पत्र खोला जाता है, तो तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा के दौरान 416 सचल दस्ते करेंगे केंद्रों का निरीक्षण
प्रदेश भर में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने के लिए 416 सचल दस्तों का गठन किया गया है। इनमें प्रत्येक दस्ते में तीन से चार सदस्य नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक, 430 जोनल मजिस्ट्रेट और 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कुल 2,218 अफसर तैनात किए गए हैं। साथ ही एसटीएफ, लोकल खुफिया विभाग और पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

हाईस्कूल में हिंदी-वाणिज्य और इंटरमीडिएट में हिंदी के साथ सैन्य विज्ञान की परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 तक आयोजित होगी। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा 8,232 केंद्रों पर और इंटर की 8,273 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 55 लाख 25 हजार 308 विद्यार्थी शामिल होंगे, इनमें से 29 लाख 47 हजार 311 हाईस्कूल के और 25 लाख 77 हजार 997 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा में हाईस्कूल के 29 लाख 38 हजार 663 और 244 केंद्रों पर इंटर के 5,123 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में वाणिज्य विषय की परीक्षा में 1,619 केंद्रों पर 38,437 परीक्षार्थी शामिल होंग, वहीं इंटरमीडिएट में 24 लाख 29 हजार 278 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सभी कक्ष निरीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed