फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Up board exam 2025 center list final Dios prayagraj

UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 7657 केंद्र, सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में चस्पा की जाएगी सूची

Sun, 10 Nov 2024 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की तरफ से वर्ष 2025 के परीक्षा के लिए परीक्षा केदो की सूची फाइनल कर दी गई है। सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर सूची को चश्मा की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन आपत्तियां मांगी जाएगी।

विज्ञापन
Up board exam 2025 center list final Dios prayagraj
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 7657 केंद्र बनाए गए हैं। इसकी सूची सभी डीआईओएस के पोर्टल पर भेज दी गई है। वह सोमवार को इसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर देंगे और फिर 14 नवंबर तक आपत्ति लेंगे। उन आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक पूरा करना होगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई थी। इस बार निर्धारित मानकों पर 25 सितंबर तक प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। उसके बाद तहसील स्तरीय कमेटी ने जांच की। केंद्र बनाने के लिए विद्यालय के संसाधन और उपलिब्ध के अनुसार अंक निर्धारित किए गए थे।

विज्ञापन


उन अंकों के आधार पर केंद्र बनाने की प्रक्रिया की गई। जांच के बाद 7657 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार बच्चों की संख्या कम है और राजकीय विद्यालयों में छात्र आवंटन ज्यादा किया गया है। इसलिए केंद्रों को संख्या कम हो गई है। वैसे केंद्रों की अंतिम सूची सात दिसंबर को जारी होगी। तब तक केंद्रों की संख्या घट- बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। तहसील स्तरीय कमेटी से डाटा फीडिंग होने के बाद जिले स्तरीय कमेटी के परीक्षण के लिए उसे डीआईओएस के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सोमवार को सभी डीआईओएस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर केंद्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
 

प्रयागराज में 257 केंद्र बनाए गए हैं। उस सूची को देखकर प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन आपत्ति ली जाएगी। आपत्ति 14 नवंबर तक की जा सकती है। उसके बाद उसका परीक्षण करके 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। फिर 27 नवंबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से छात्र आवंटन सहित केंद्रों का अनुमोदन होगा। उसके बाद दाे दिसंबर तक पुन: आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और सात दिसंबर तक केंद्र निर्धारण फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed