{"_id":"63b847bb2cb3601a6b53e7c4","slug":"up-board-exam-2023-intermediate-practical-exams-from-january-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से
Fri, 06 Jan 2023 09:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:39 PM IST
सार
पहले चरण में 21 से 28 जनवरी के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। दूसरे चरण में 29 जनवरी से 05 फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
up bord, यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं दो चरणों में मंडलवार कराई जाएंगी। पहले चरण की 21 जनवरी से और दूसरे चरण की परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
पहले चरण में 21 से 28 जनवरी के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। दूसरे चरण में 29 जनवरी से 05 फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त होगी। शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। साथ पूरी रिकार्डिंग की डीवीआर सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन
हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) तथा इंटर की नैतिक योग, खेल तथा शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट-- www.upmsp.edu.in पर 25 जनवरी तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट 10 जनवरी से खुल जाएगी।