फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board exam 2020 Copy written out in high school math exam

UP Board Exam 2020: हाईस्कूल गणित की परीक्षा में बाहर लिखी गई कॉपी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ी

Tue, 25 Feb 2020 10:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
up board exam 2020 Copy written out in high school math exam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा में कौशांबी के अजुहा में हरिओम साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाहर से लिखी गई 31 कॉपी पकड़ी गईं। नकल मंडी के रूप में कुख्यात कौशांबी के अजुहा क्षेत्र में प्रबंधक का भतीजा परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर से लिखी कॉपी जमा करने पहुंचा। जब स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजुहा के अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने इसका विरोध किया, तो प्रबंधक का भतीजा संजीव साहू उनसे भिड़ गया। 
विज्ञापन


स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूचना पर डीआईओएस एसके सिंह, एसडीएम सिराथू राजेश श्रीवास्तव व सीओ रामवीर सिंह के पहुंचने से पहले आरोपी केंद्र से भाग गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर संजीव साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक सहित पूरा स्टाफ बदलने के साथ ही परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति बोर्ड को भेजी है। 
विज्ञापन


हाईस्कूल गणित की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हरिओम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजुहा में कुल 151 परीक्षार्थियों में 125 परीक्षा में शामिल हुए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा पूरी होने के बाद प्रबंधक का भतीजा संजीव साहू पुत्र श्यामलाल फतेहपुर बाहर लिखी 31 कॉपी लेकर पहुंचा। बाहर से आई कॉपी परीक्षा केंद्र के भीतर लाने का विरोध करने पर वह उनसे भिड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथापाई पर उतर आया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रबंधक तंत्र से जुड़े लोग कॉपी बदलने वाले के साथ थे। वह अकेले विरोध में खड़े थे, आरोपी उन्हें धमकी भी दे रहा था कि कॉपी नहीं बदलने दिया तो खुद को चाकू मारकर फंसा देगा। उसने अपनी गर्दन पर चाकू निकाल कर लगा भी दिया था। 
 

परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों की लिखी गई कॉपी

स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि 29 कॉपी भीतर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की थी, जबकि दो अनुपस्थित परीक्षार्थियों की थीं। दो अनुपस्थित परीक्षार्थियों की कॉपी मिलने के बाद स्पष्ट हो गया कि बोर्ड की सख्ती के बाद भी घर बैठे परीक्षार्थियों की कॉपी लिखी जा रही है। 
 
सीसीटीवी कैमरे में  कैद है पूरी घटना
हरिओम साहू उ.मा. विद्यालय में मंगलवार को कक्ष संख्या एक में हुई कॉपी बदलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस के लिए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज काफी मददगार बनेगा। एसडीएम राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि साक्ष्य के तौर पर फुटेज सुरक्षित करवा दिया गया है। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि कॉपियों को सील करके पुलिस ले गई।

हालांकि, वह इस बात का जवाब नहीं दे सके कि कॉपी सीरियल नंबर से दिए जाने के बाद आखिर में परीक्षा कक्ष में लिखी कॉपी और बाहर लिखी कॉपी में कौन सी कॉपी परीक्षार्थियों की असली है। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी के बाद भी प्रबंधक का भतीजा कॉपी लेकर अंदर कैसे पहुंच गया, इस पर भी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। इस मामले में एसपी अभिनंदन ने जांच कराने की बात कही है।

डीआईओएस ने माना, बोर्ड जैसी कॉपी छपवा ली गईं 

हरिओम साहू उ.मा. विद्यालय का मंगलवार को गणित की परीक्षा के दौरान सुबह 8.30 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ला ने भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई। इस बारे में संयुक्त शिक्षा निदेशक का कहना है कि परीक्षा के दौरान यह पता करना कठिन है कि कौन परीक्षार्थी असली कॉपी लिख रहा और कौन नकली।

जेडी ने बताया कि डीआईओएस यह मान रहे हैं कि हो सकता है कि नकल माफिया ने बोर्ड की ओर से लागू क्रमांक वाली कॉपी की जैसी कोई दूसरी कॉपी छपवा लिया हो। इस संबंध में डीआईओएस एसके सिंह बात करने वह नहीं बता सके कि परीक्षा केंद्र पर आगे की कॉपी सुरक्षित हैं कि नहीं, उन्होंने कहा कि इस बारे में आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed